फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mtia disputed fight for power

झगड़े वाली मठिया पर बिजली के लिए झगड़ा

Thu, 28 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 28 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mtia disputed fight for power
हंगामा
शहर के बिहारीपुर मेमरान में झगड़े वाली मठिया पर बुधवार रात बिजली को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। एक इलाके की बिजली बंद होने पर दो पक्षआमने-सामने आ गए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलटा लिया गया। 
विज्ञापन

झगड़े वाली मठिया स्थित चौक पर लगे ट्रांसफार्मर के तीन फेस में से एक फेस खराब होने से बुधवार शाम को एक इलाके की बिजली गुल हो गई थी। जिसकी बिजली विभाग को शिकायत की गई तो कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने फेस ठीक करने की कोशिश की। रात करीब नौ बजे तक फाल्ट नहीं मिला तो बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि अब कल ही फाल्ट ठीक कर पाएंगे। इतना सुनते ही वहां मौजूद अंधेरे में डूबे इलाके के लोगों ने बिजली कर्मचारियों से बाकी दोनों फेस को भी बंद करके उन इलाकों की बिजली सप्लाई बंद देने को कहा। बिजली कर्मचारियों ने दूसरे इलाके की बिजली गुल करने से इंकार कर दिया। मौके पर मौजूद दूसरे इलाके के कुछ लोगों ने विरोध भी किया। उन्होंने कहा कि उनके इलाके की बिजली सप्लाई काटने का कोई औचित्य नहीं है। अंधेरे में डूबे इलाके के लोगों से कहा कि वे अपनी सप्लाई ठीक कराएं, दूसरे इलाके के लोगों की सप्लाई नहीं रुकवाई जानी चाहिए।  बस इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई और तनातनी बढ़ने लगी तो दोनों पक्षों के प्रमुख लोग  बीचबचाव कराने लगे। इस बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई तो कोतवाल सुधीर पाल धामा और बिहारीपुर पुलिस चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश मय फोर्स के पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराकर घरों को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed