फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother scolded the daughter hanged

मां ने डांटा तो बेटी ने फांसी लगा ली

Sun, 03 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 03 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोन पर दोस्त से देर तक बात करने पर मां की डांट इंटरमीडिएट की छात्रा को बर्दाश्त नहीं हुई। उसने फांसी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पड़ोसियों के तुरंत पहुंचने पर उसकी जान बच गई। छात्रा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

बारादरी में रहने वाले रिटायर्ड सिपाही के तीन बच्चों में सबसे छोटी बेटी इंटरमीडिएट में पढ़ती है। घरवालों के अनुसार शनिवार दोपहर वह फोन पर किसी से बात कर रही थी। काफी देर तक बात करने पर मां ने ऐतराज जताया और फटकार भी लगा दी। यह बात छात्रा को नागवार गुजरी। वह नाराज होकर कमरे में चली गई और कुंडा अंदर से बंद कर दिया। काफी देर तक न निकले पर मां ने खिड़की से झांका तो उसकी हरकत देख दंग रह गई। वह फंदा बनाकर लटकने की कोशिश कर रही थी। शोर मचाने पर पड़ोसी भी आ गए। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तब तक वह फंदे पर लटक चुकी थी। तुरंत उसे उतारा गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पास के डॉक्टर के पास ले जाने पर उसे प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। छात्रा की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। मोहल्ले वाले दबी जुबान से प्रेमप्रसंग का मामला बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed