{"_id":"6165fc088ebc3ee3d854f275","slug":"misconduct-with-mother-by-opening-the-door-on-the-pretext-of-giving-food-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता शर्मसार : बरेली में खाना देने के बहाने दरवाजा खुलवाकर मां से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्ता शर्मसार : बरेली में खाना देने के बहाने दरवाजा खुलवाकर मां से किया दुष्कर्म
Wed, 13 Oct 2021 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आंवला (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, आंवला (बरेली)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:01 AM IST
सार
हैवान बेटे की करतूत सुनकर हर कोई हैरान है। बताया यह भी जा रहा है कि दो दिन पूर्व युवक अपनी भाभी से भी अश्लील हरकतें कर चुका था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए मां के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर दिल्ली से आए बेटों ने आरोपी भाई को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छह लड़के हैं। इनमें से पांच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मजदूरी करते हैं, जबकि तीसरे नंबर का गांव में मां के साथ रहता है। 10 अक्तूबर की रात महिला घर में अपने कमरे में सो रही थी। रात साढ़े ग्यारह बजे उसका बेटा घर आया और भूख लगने की बात कहकर खाना मांगा। महिला ने जैसे ही कमरे की कुंडी खोली तो बेटे ने उसे पकड़ लिया और हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दिन निकलने पर बंधन मुक्त किया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। डरी सहमी मां उस वक्त चुप रही। बेटे के घर से जाने के बाद उसने दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे दो बेटों को फोन पर घटना की जानकारी दी। सोमवार को दोनों बेटे घर पहुंचे। उन्होंने आरोपी भाई की जमकर पिटाई की और फिर थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
हैवान बेटे की करतूत सुनकर हर कोई हैरान है। बताया यह भी जा रहा है कि दो दिन पूर्व युवक अपनी भाभी से भी अश्लील हरकतें कर चुका था। इसे लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद भाई-भाभी दिल्ली चले गए थे। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।