फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor neighbor thrown by acid, acid on teenager

नाबालिग पड़ोसी ने फेंका था किशोरी पर तेजाब, गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2017 12:40 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Wed, 28 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Minor neighbor thrown by acid, acid on teenager
Minor neighbor thrown by acid, acid on teenager - फोटो : Minor neighbor thrown by acid, acid on teenager
शाही का तेजाब कांड :::
विज्ञापन

शाही की लड़की पर तेजाब से हमला उसके पड़ोसी धर्मेंद्र के छोटे नाबालिग भाई ने किया था। पुलिस ने उसको हिरासत में लिया है, जबकि तेजाब कांड में धर्मेंद्र के पिता की भी तलाश की जा रही है। वह फरार है। हमले के पीछे प्रेम त्रिकोण सामने आया है। पुलिस जल्द पूरे मामले से पर्दा उठा देगी। गौरतलब है कि पुलिस ने पहले धर्मेंद्र पर शक होने पर उसे ही हिरासत में लिया था।
शाही थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया कल्याणपुर में बीती 18 जून को घर के आंगन में सो रही किशोरी पर तेजाब से हमला हुआ था। वह गंभीर रूप से झुलस गई थी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन

बरामद गिलास बना था अहम सुराग 
इस वारदात की सबसे अहम बात थी कि तेजाब हमला करने वाले ने गिलास का इस्तेमाल किया था। जिससे पुलिस के सामने यह स्पष्ट हो गया कि हमलावर कोई नजदीकी है। तेजाब हमले के बाद पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी धर्मेंद्र को उठा लिया था। धर्मेंद्र के घर से मौके से बरामद गिलास से मिलते जुलते दो और गिलास बरामद हुए थे, लेकिन पुलिस को धर्मेंद्र की भूमिका नहीं मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के अपने दोस्त से होते थे झगड़े 
पुलिस ने लड़की के प्रेम संबंधों की लाइन पर जांच करते हुए गांव से ही एक युवक को उठा लिया। युवक के उठने के बाद पुलिस को धर्मेंद्र के छोटे भाई का नाम सामने आया। पुलिस ने धर्मेंद्र के छोटे नाबालिग भाई को उठा लिया। उसने कबूल किया कि वह प्रेम प्रस्ताव रख चुका था, लेकिन वह मानी नहीं। यही वजह है कि उसका युवक से झगड़े हो चुके थे। वहीं दोनों परिवारों के बीच भी आए दिन झगड़े होते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed