{"_id":"59136b874f1c1bba48850d4d","slug":"millions-of-speculators-caught-on-ipl-match-three-bookies-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर लाखों का सट्टा पकड़ा, तीन सटोरिये गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल मैच पर लाखों का सट्टा पकड़ा, तीन सटोरिये गिरफ्तार
बरेली।
Updated Thu, 11 May 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Millions of speculators caught on IPL match, three bookies arrested
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर लग रहें लाखों के सट्टा पकड़कर तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बिहारीपुर, साहूकारा और वीर सावरकरनगर में दबिश देकर शाहजहांपुर के सट्टा किंग प्रतीक तिवारी सहित दो सटोरियों को पकड़कर लैपटॉप, वाई फाई मोडम, कैलकुलेटर, नौ मोबाइल और तीन डायरियां बरामद की है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार के मुताबिक आईपीएल मैच पर ऑनलाइन लगने वाले सट्टा की शिकायत के बाद पुलिस टीमों को लगाया गया था।
बिहारीपुर में आईपीएल मैच के सट्टे पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज मयंक अरोड़ा ने दबिश देकर खत्रियान मुहल्ले से सोनू पाठक को पकड़ लिया। एक मोबाइल और 11 हजार रुपये बरामद हुए। सोनू ने साहूकारा मोहल्ले में सुनील शर्मा सटोरिये के बारे में बताया। पुलिस ने दबिश देकर सुनील को गिरफ्तार करके पांच लाख रुपये और मोबाइल बरामद किए। दोनों सटोरियों ने बताया कि वह क्रिकेट मैच पर लगने वाले दांव का रुपया इकट्ठा करके सट्टा किंग प्रतीक तिवारी तक पहुंचाते हैं। पुलिस ने प्रतीक की लोकेशन लेने के बाद वीर सावरनगर में दबिश देकर उसको गिरफ्तार करके 61 हजार की रिकवरी की।
दो सटोरिये फरार
दरोगा मयंक के मुताबिक उन्हें सटोरियों से सचिन और नितिन अग्रवाल निवासीगण साहूकारा का लिंक भी मिला। देर रात दबिशें भी दी गईं, लेकिन दोनों भाग चुके थे। उनकी गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है। सटोरियों से बरामद डायरी से सटोरिये के लिंक सामने आ रहे हैं। जल्द कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
सजायाफ्ता है दो सटोरिये
गिरफ्तार हुए सटोरिये सोनू पर जानलेवा हमला का मुकदमा चल रहा है। जबकि सटोरिये सुनील के खिलाफ हत्या का मुकदमा चल रहा है। हाईकोर्ट में ट्रायल के दौरान दोनों जमानत पर बाहर निकलने के बाद सट्टा कारोबार से जुड़ गए थे। वहीं प्रतीक करीब चार साल से सट्टा का काला कारोबार चला रहा है।
डायरी से खुले कोड वर्ड
पकड़े गए प्रतीक ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि मोबाइल नेटवर्क पर चलने वाले सट्टे के खेेल में फाइनल मैच पर करीब एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा अभी से लग चुका है। प्रतीक की बरामद डायरी में सोनू और सुनील को पंटर यानी एजेंट दिखाया गया है। प्रतीक की डायरी में सट्टे के कोड वर्ड भी सामने आए हैं।
सट्टे के कोड वर्ड
बुकी-डिब्बा
एजेंट-पंटर
क्लाइंट-लाइन
एक लाख-एक पैसा
सवा लाख-सवा पैसा
25 हजार-चव्वनी
50 हजार-अठन्नी
भाव-डिब्बे की आवाज
20 ओवर-लंबी पारी
10 ओवर-सेशन
छह ओवर-छोटी पारी
शर्त कम करना-खा जाना