{"_id":"59345d1e4f1c1bcb63bdcdb1","slug":"married-to-brutal-and-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को ईंट से कुचला और जला डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को ईंट से कुचला और जला डाला
शाही।
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को ईंट से कुचला और जला डाला
- फोटो : विवाहिता को ईंट से कुचला और जला डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लालची ससुरालवालों ने शाही में विवाहिता का बड़ी बेरहमी से चेहरा ईंट-पत्थरों से कुचलकर मार डाला। इसके बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर आग भी लगा दी। रविवार तड़के सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर मृतका की बूढ़ी सास को छोड़कर पूरा परिवार फरार हो गया। पड़ोस में रह रहे मृतका के पिता की तहरीर पर शाही पुलिस ने उसके पति, सास-ससुर, दो ननदों के विरुद्ध हत्या और अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मीरगंज का भी प्रभार संभाल रहे नवाबगंज सीओ रमनपाल सिंह ने भी मौका मुआयना किया। एसओ शाही को आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी के आदेश भी दिए गए हैं।
शाही में दहेज के लालची ससुरालवालों ने दो दुधमुंहे बच्चों की विवाहिता मां गुलशन बी (25) को बड़ी बेरहमी से मार डाला। पहले ईंट से चेहरा कुचल दिया और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग भी लगा दी। वारदात सहरी के वक्त तड़के साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। मृतका की गर्दन में फंसी चुनरी की गांठ, ईंट से कुचला लहुलुहान सिर-चेहरा और पास में पड़ा ढेर सारा खून और खून से सने ईंट के टुकड़े देखकर लोगों का दिल दहल गया। सिर्फ इतना ही नहीं, चीख-पुकार न होने देने के लिए उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया था। आग में गुलशन बी का चेहरा, बायां हाथ काफी जल गया है। किचन के पास मिट्टी का तेल उड़ेलकर जलाने की कोशिश की गई। लाश 40 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। वारदात को अंजाम देकर मृतका की बूढ़ी सास शहाना के अलावा पूरा परिवार फरार हो गया। सुबह गुलशन बी के जलकर मरने की खबर फैला दी गई। सूचना पर सुबह छह बजे सबसे पहले थाने के एचसीपी डालचंद और उनके कुछ देर बाद यूपी डायल 100 वैन लेकर प्रभारी मो. युनुस पहुंच गए। पूछने पर सास शहाना ने बताया कि बहू गुलशन बी सहरी के वास्ते सुबह साढ़े तीन बजे उठी थी। गोद में छह महीने की बेटी माहीन थी। बच्ची का हाथ लगने से मिट्टी के तेल की जलती कुप्पी गुलशन बी के ऊपर आ गिरी और वह जलकर मर गई। पुलिस ने शहाना के बयान पर भरोसा न करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सुबह 8 बजे एसओ शाही धर्मेंद्र गुप्ता और साढ़े 8 बजे मीरगंज सर्किल का अतिरिक्त प्रभार देखर रहे सीओ नवाबगंज रमनपाल सिंह भी पहुंच गए। ऐहतियातन आसपास थानों की पुलिस भी बुला ली गई थी। सीओ श्री सिंह ने मृतका के पिता से किसी के बहकावे में आए बगैर तहरीर में सच्चाई उजागर करने की गुजारिश की। एसओ को सभी आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी कर वास्तविक वर्क आउट के आदेश भी दिए हैं। वलीनगर मोहल्ले में ही रह रहे मृतका के पिता अमीर अहमद की तहरीर पर उसके पति राशिद, सास शहाना, ससुर शाकिर, ननद शाकिरा, फरहाना के विरुद्ध आईपीसी की दफा 304बी, 120बी, 498ए, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ससुरालवालों पर चल रहा है दहेज प्रताड़ना का मुकदमा
मृतका गुलशन बी के पिता अमीर अहमद ने बताया कि उसने बेटी की शादी लगभग चार साल पहले 31 जुलाई 2013 को राशिद पुत्र शाकिर संग की थी। हैसियत के मुताबिक शादी में भरपूर खर्चा भी किया था लेकिन बेटी के ससुराल वाले एक लाख कैश, अपाचे बाइक और सोने की चेन जल्ैसी नई फरमाइशें करते हुए शादी के बाद से ही उसे शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मुंहमांगा दहेज न मिलने पर बेरहमी से पीटते तो थे ही, जिंदा जला डालने की धमकी भी देते थे। प्रताड़ना हद से ज्यादा बढ़ जाने पर ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी लिखाया था जो अभी भी विचाराधीन है। 31 मई 2017 को भी पति और अन्य ससुरालियों ने गुलशन बी की पिटाई की थी। पिता अमीर अहमद और मोहल्ले वालों ने समझा-बुझाकर उसे ससुराल में ही रहने को राजी कर लिया था।
विज्ञापन
मासूम बच्चों तक पर तरस नहीं आया
बेरहम ससुराली गुलशन बी को ईंट-पत्थरों से कूचते रहे और दो साल की दुधमुंही बेटी निशा, छह महीने की अबोध बेटी माहीन अपनी मां की हालत पर किलकारियां मारककर बिलखती रहीं। मां की बेवक्त मौत के बाद अब इन बच्चियों को कौन पालेगा? यह सवाल भी कस्बे में हर किसी की आंखों में तैर रहा था?
चोरी, तमंचा बरामदगी में जेल जा चुका है शाकिर
मृतका का ससुर राशिद तमंचा बरामदगी और चोरी की दो वारदातों में जेल भी जा चुका है। शाही थाने मे उसके विरुद्ध तमंचा बरामदगी का एक और चोरी के दो केस दर्ज हैं।