{"_id":"573cc71b4f1c1b1450ac7213","slug":"marriage-divorce-and-the-procession-returned-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह, तलाक और बारात बैरंग लौट गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह, तलाक और बारात बैरंग लौट गई
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 19 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाह गांव में मंगलवार रात निकाह के तुरंत बाद आई एक कॉल ने बखेड़ा कर दिया। दुल्हन को पता चला कि दुल्हा शादीशुदा है तो उसे ससुराल जाने से ही इन्कार कर दिया गया। इसके बाद दबाव डालकर तलाक दिलाया गया और बारात बैरंग लौट गई।
गांव के व्यक्ति की बेटी की शादी मोहनपुर ठिरिया के मुन्ना के साथ होनी थी। दोपहर के समय बारात भी आ गई। बारातियों की खातिरदारी के साथ ही हंसी खुशी सबने खाना खाया। इसके बाद निकाह की भी रस्म पूरी हो गई। तभी एक फोन आया कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है। फिर क्या था, सभी के चेहरे उतर गए। सारी खुशी में भंग पड़ गया। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दिया और बिना दुल्हन के ही बारात वापस हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने बताया कि फोन मुन्ना के साथ आठ महीने से रह रही महिला ने किया था। यह महिला दो बच्चों की मां है और शादी की भनक लगने पर वह मुन्ना के घर आकर बैठ गई थी। पुलिस का कहना है कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।
जबरन भेजा तो कर लूंगी आत्महत्या
लड़की को जब पता चला कि मुन्ना के साथ पिछले आठ महीने से एक महिला रह रही है और वह शादीशुदा है। इस पर उसने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। घरवालों से भी कहा कि अगर उसे जबरन भेजा गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। यह बात सुनकर सभी खामोश हो गए। चूंकि लड़का और लड़की पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं, इसलिए बात ज्यादा नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
मां मर चुकी और पिता अस्पताल में है इसलिए कर दिया माफ
लड़की पक्ष ने बताया कि मुन्ना उनका रिश्तेदार है। उसकी मां की मौत हो चुकी है और उसके पिता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसलिए उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उसे माफ कर दिया।