फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Manipulating public girl in Civil Lines

सिविल लाइंस में सरेआम लड़की से छेड़छाड़

Sat, 03 Sep 2016 01:20 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 03 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस में बाइक सवार दरिंदों ने सरेआम एक लड़की को नोंचने की कोशिश की। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने लड़की को बचाकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। मानसिक मंदित करीब 17 साल एक लड़की पैदल अय्यूब खां चौराहा होते हुए चौकी चौराहे की तरफ जा रही थी। लड़की मिशन अस्पताल मार्केट के सामने पहुंची ही होगी। तभी उसका पीछा कर रहे बाइक सवार चार-पांच युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसी समय वहां से गुजर रहे मिक्की ने अकेली लड़की को परेशान कर रहे लड़कों का विरोध किया। उन्हें देखकर अन्य राहगीर इकट्ठे होने लगे। लोगों की बढ़ती संख्या को देख कर छेड़खानी करने वाले दरिंदे मौके से भाग गए। मिक्की लड़की को लेकर महिला थाने गए। मगर वहां महिला पुलिस कर्मियों ने दरवाजा नहीं खोला। फिर वह लड़की को पड़ोस की पुलिस चौकी ले गए। वहां मौजूद सिपाही टालमटोल करने लगा। मिक्की ने अफसरों को फोन करने की बात कही तब सिपाही ने महिला थाने जाकर आवाज लगाई, लेकिन फिर भी वहां कोई नहीं निकला। इस बीच चौकी इंचार्ज पहुंच गए। मिक्की लड़की को चौकी इंचार्ज के हवाले करके चले गए।
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed