फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man burned alive in a fire in the cylinder room

सिलेंडर से कमरे में लगी आग में जिंदा जल गया युवक

Fri, 10 Feb 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 10 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Man burned alive in a fire in the cylinder room
Man burned alive in a fire in the cylinder room - फोटो : बरेली, अमर उजाला
लीकेज सिलेंडर से कमरे के अंदर लगी आग में एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से उसके घर में रखा सारा सामान भी जल गया। इस युवक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। वह घर पर अकेला ही था। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन

मूल रूप से नवाबगंज क्षेत्र का रहने वाला 40 वर्षीय छोटेलाल कश्यप परसाखेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह सीबीगंज के गांव मथुरापुर में पांच साल से पुरुषोत्तम के मकान में ऊपरी मंजिल के कमरे में रहता था। उसके साथ पत्नी हीरा कली और 13 वर्षीय बेटा करन और नौ वर्षीय बेटी मुस्कान भी रहती थी। हीरा कली बृहस्पतिवार को अपने बच्चों को लेकर शहर के मोहल्ला जसौली आई हुई थी। फैक्ट्री से ड्यूटी करने के बाद छोटे लाल घर पहुंचा और खाना बनाया। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे लीकेज गैस सिलेंडर से कमरे में आग लग गई। आग में छोटे लाल फंस गया और उसकी जलकर मौत हो गई। आग से घर का सारा सामान भी जल गया। ऊपरी मंजिल के कमरे में धुआं और आग की लपटे देख नीचे रहने वाले अन्य लोगों ने शोर मचाया। इस पर पड़ोस में ही रहने वाले छोटे लाल के साढ़ू लालता प्रसाद और उनकी पत्नी आरती आदि ऊपर पहुंच गए। कमरे के अंदर देखा तो धुआं घुटा हुआ था और सारा सामान जल गया था। सूचना पर इंस्पेक्टर सीबीगंज निसार अहमद और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायरब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन तब तक छोटे लाल की मौत हो चुकी थी और उसके घर में रखा सारा सामान जल गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आग लीकेज गैस सिलेंडर से लगी थी। छोटे लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सूचना पर उसकी पत्नी बच्चे भी गांव पहुंच गए। हादसे से आसपास के लोग भी काफी गमगीन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed