{"_id":"58cadbb84f1c1b992132a3f2","slug":"maiden-mother-nawahita-murder-rape-too-fears","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके आई नवविवाहिता की हत्या, रेप की भी आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके आई नवविवाहिता की हत्या, रेप की भी आशंका
बरेली।
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Maiden mother nawahita murder, rape too fears
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद पहली होली मनाने मायके आई विवाहिता की लाश गेहूं के खेत में मिली है। गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। गेहूं के खेत में पड़े शव की हालत और घटनास्थल रेप की ओर भी इशारा कर रहे हैं। पड़ोसी के घर वह बुधवार की दोपहर में टीवी देखने गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। बृहस्पतिवार को सुबह दूसरे दिन नव विवाहिता का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया गया है। रेप की आशंका में स्लाइड बनाई गई है। घरवालों की तहरीर पर पड़ोसी और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा लिखकर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। डीआईजी आशुतोष कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना किया और घरवालों से घटना के बाबत जानकारी ली।
थाना भमौरा के सिरोही के वीरपाल की 19 वर्षीय बेटी सुनीता की शादी ग्यारह महीने पहले हुई थी। वह पहली होली मनाने के लिए एक महीने पहले ही मायके आ गई थी।बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह टीवी देखने के लिए पड़ोसी नन्हें गुप्ता के घर गई थी। दो घंटे बाद जब सुनीता नहीं लौटी तो मां रामदुलारी ने पड़ोसी नन्हें की पत्नी निशा से जाकर पूछा। निशा ने बताया कि घर जाने की बात कहकर थोड़ी में ही वह चली गई थी। सुनीता ने मंगल सूत्र, सोने की लर, अंगूठी, कुंडल, टीका, पायलें व एक चांदी की लर पहना था। परिवार वालों ने देर रात तक सुनीता की तलाश की, लेकिन उसके बारे में कुछ नहीं पता लगा। रामदुलारी परेशान होकर फिर से निशा के पास मिलने गई तो वह पति के साथ कहीं चली गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे ग्राम सिरोही निवासी आठ साल का गोलू पुत्र बेंचे नहर के पश्चिम में शौच को निकला था। इस दौरान उसे अनिल के खेत में अचानक लड़की की लाश दिखाई दी तो उसकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। रामदुलारी ने शव देखा तो पछाड़े खाकर गिर पड़ी। भमौरा पुलिस के बाद एसपी देहात यमुना प्रसाद और फिर डीआईजी अशुतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। डीआईजी ने मृतका की मां रामदुलारी से घटना के संबंध में जानकारी की। सुनीता की शादी थाना फरीदपुर के जैड गांव में हुई थी। परिवार वाले सुनीता के रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने निशा और उसके पति के खिलाफ मुकदमा लिखकर उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक वह पकड़ में नहीं आए हैं।
सुनीता होली मनाने के लिए मायके आई थी। त्योहार की वजह से सुनीता गले में मंगल सूत्र, सोने की लर, अंगूठी, कुंडल, टीका व पायलें व एक चांदी की लर पहने हुई थी। सुबह शव जब खेत में पड़ा था तब उसका जेवर गायब था। केवल चांदी की लर गले में थी। चेहरे पर चोट के निशान थे। टांग से, कान से खून बह रहा था। एक पैर टेड़ा था नीचे के कपड़े फटे हुए थे। पास के बरसीन के खेत में भी टूटी हुई चूड़ियां और शव के पास एक ब्लाउज पड़ा था, जिसे सुनीता की मां रामदुलारी ने निशा का होना बताया।
विज्ञापन
-सुनीता की हत्या के आरोप में गांव के दंपति को नामजद किया गया है। हत्या गला दबाकर की गई है। रेप की आशंका के चलते स्लाइड बनवाई गई है। दोनों हत्यारोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की सही कहानी का पता लग पाएगा। उन्हें पकड़ने के लिए टीमें बना दी हैं- आशुतोष कुमार, डीआईजी