फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mae-Queen's election to 27, audition from today

मे-क्वीन का चुनाव 27 को, ऑडिशन आज से

Tue, 23 May 2017 01:14 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Tue, 23 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mae-Queen's election to 27, audition from today
मे-क्वीन का चुनाव 27 को, ऑडिशन आज से - फोटो : मे-क्वीन का चुनाव 27 को, ऑडिशन आज से
करीब 18 साल पहले प्रियंका चोपड़ा के सिर पर बरेली क्लब में आयोजित मे-क्वीन कार्यक्रम में ताज सजाया गया था, उस समय उन्हें यह पता नहीं था कि वो मिस वर्ल्ड बनकर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पर्सनैलिटी का अहसास कराएंगी। इस बार फिर 27 मई को कोई एक होनहार युवती बाजी मारेगी। इसमें शामिल होने के लिए 16 से 30 साल की युवतियां मंगलवार 23 मई तक आवेदन कर सकती हैं। ऑडिशन भी इसी दिन से शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से बरेली क्लब में आयोजित चर्चित मे-क्वीन बॉल 2017 के आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम तैयारी के बारे में चर्चा करते हुए क्लब सचिव कर्नल सीपीएस राठौर, सदस्य राजा चावला, टोनी कपूर और वीर सिंह आनंद ने बताया कि बालिकाओं के भीतर छुपी प्रतिभा को आगे लाने के लिए हर वर्ष यह प्रतियोगिता होती है। कई बच्चों ने प्रतियोगिता जीतकर ऊंचाईयां हासिल की हैं। इसमें शामिल होने के लिए बच्चे मंगलवार तक आवेदन कर सकते हैं। इसी दिन से ऑडिशन भी शुरू हो रहा है। कर्नल ने बताया कि 27 मई को होने वाला यह कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगा। प्रवेश सिर्फ निर्धारित पास से होगा। सुरक्षा व्यवस्था में सेना पुलिस और स्थानीय सिविल पुलिस की मदद ली जाएगी। शरारती तत्वों पर निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए अभिनेत्री/ एंकर पिया शर्मा और उनके सहयोगी सैय्यद जुल्फी आ रहे हैं। रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। क्लब सदस्य परिवार इसमें सहभागी होंगे। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में बरेली क्लब, फ्यूचर इंस्टीट्यूट, यूनाइटेड टायर्स, शील किशन होंडा, संजय इंटरप्राइजेज, राम कुमार अग्रवाला ज्वैलर्स, चावला एंड एसोसिएट्स, एसएपी, एडटेक और रेडियो सिटी का सहयोग है। आवेदन करने के लिए अमर उजाला कार्यालय शाहजहांपुर रोड, बरेली क्लब, चावला हाउस और सोवा सुस में संपर्क कर सकते हैं। पासपोर्ट साइज फोटो व पहचान पत्र लाना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए 8445817991 और 9761555203 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed