{"_id":"58079cc74f1c1b1030703347","slug":"made-shrines-on-railway-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की जमीन पर बना लिया धार्मिक स्थल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे की जमीन पर बना लिया धार्मिक स्थल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर दो लोगों ने धार्मिक स्थल बनवा लिया। अवैध कब्जा हटवाने को हाईकोर्ट से आदेश भी जारी किया जा चुका है, लेकिन पुलिस मदद नहीं कर रही। उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने डीएम को पत्र भेजकर अवैध कब्जा हटवाने को कहा है।
सुभाषनगर खन्ना बिल्डिंग के बराबर में रेलवे की जमीन है, जिस पर रामदास व राधा कश्यप आदि ने धार्मिक स्थल बनवा लिया। धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध कब्जा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सितंबर 2013 में रेलवे की भूमि पर तीन साइड से दीवान बनवा ली थी। इसकी शिकायत सुभाषनगर पुलिस को दी गई थी, लेकिन अवैध निर्माण नहीं रोका गया। 24 सितंबर 2013 को सहायक मंडल अभियंता, रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ अवैध निर्माण गिराने गए थे। इसमें सुभाषनगर थाना पुलिस ने सहयोग नहीं किया। 25 सितंबर 2013 को अवैध निर्माण गिराने के संदर्भ में अपर नगर मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा गया था। मगर उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। चार अक्टूबर को सहायक मंडल अभियंता उत्तर रेलवे ने डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में अवैध निर्माण गिराकर रेलवे की जमीन कब्जा मुक्त कराने को कहा गया है।