फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lut

चार को लूटकर बाग में डाल गए

Mon, 16 Mar 2015 12:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 16 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
lut
सैदापुर गांव में सशस्त्र बदमाशों ने शनिवार शाम चार लोगों को बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाश उनके पास से हजारों की नकदी छीन ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को बंधन मुक्त कराया मगर इसे लूट के बजाय शराबियों की हुड़दंग करार दे दिया।  
विज्ञापन

शनिवार शाम साढे़ आठ बजे द्वारिकेश शुगर मिल का डाकिया जमुनिया गांव निवासी रमेश बाइक से अपने घर जा रहा था। पचौमी के पास सैदापुर गांव के बहगुल नदी के पुल पर चार-पांच बदमाशों ने डंडे फटकार कर उसे रोक लिया। उसकी जेब से मोबाइल और छह सौ रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसकी शर्ट से ही हाथ-पैर बांधकर बाग में फेंक दिया। वहां तीन लोग पहले से ही बंधे पड़े थे। गश्त पर निकली पुलिस की नजर बदमाशों पर पड़ी तो वे भाग गए। लुटे-पिटे लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस बाग में पहुंची और उन्हें बंधनमुक्त किया। पीड़ितों में सैपुरा का अब्दुल वहीद और सैदपुर गांव के दो लोग भी थे। उन्होंने भी हजारों की लूट की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed