{"_id":"5eceb19bc1c36c79f04fbce993723d7f","slug":"loot-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को धक्का देकर मेहंदी भरा कैंटर लूट ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर को धक्का देकर मेहंदी भरा कैंटर लूट ले गए
बरेली/मीरगंज
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारी बनकर चढ़े सशस्त्र लुटेरे बुधवार रात ड्राइवर और हेल्पर को धक्का देकर कैंटर लूट ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लूटा गया कैंटर मिलक-मीरगंज के बीच एक ढाबे से बरामद कर लिया है। संडीला के कैंटर मालिक ने गाड़ी से मेहंदी के कई बैग लूट लिए जाने की बात कही है।
कैंटर यूपी30टी-1842 गाजियाबाद से मेहंदी के बैग भरकर लखनऊ जा रहा था। बताते हैं कि बुधवार देर रात कुछ लोग रामपुर से सवारियां बनकर कैंटर में चढ़े और मिलक-रामपुर के बीच संडीला हरदोई निवासी ड्राइवर राजू, हेल्पर नीरज को धक्का देकर मेहंदी के बैगों से भरा कैंटर लूट ले गए।
ड्राइवर ने फोन से संडीला के ही कैंटर मालिक मो. कलाम को सूचना दी। बाद में मीरगंज थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया। मीरगंज पुलिस ने रात में ही घंटों कांबिंग की। लुटेरे तो पकड़ में नहीं आए लेकिन कैंटर मिलक के पास एक ढाबे पर खड़ा मिल गया। पुलिस ने उसे थाने में खड़ा करवाकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।