{"_id":"6138d2a5b38817b4df449b65b908e6a7","slug":"loot-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा
फतेहगंज पूर्वी/बरेली
Updated Sat, 27 Dec 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश बदमाशों ने एसबीआई के गांव तराखास गांव के ग्राहक सेवा केंद्र के सहायक व्यावसायिक प्रतिनिधि को हथियारों के बल पर लूट लिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। मामले में तहरीर दे दी गई है।
पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे अमृता और शिवपुरी गावों के बीच मजार के पास बाइक से जा रहे अतुल कुमार शर्मा को गिरा दिया। इसके बाद तमंचों की नोक पर बाइक में रखा बैग छीनकर भाग गए। अतुल का कहना है कि बैग में करीब दो लाख इकतालीस लाख रुपये, लैपटॉप, स्कैनर और बैंक अभिलेख थे। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फतेहगंज पूर्वी शाखा से जुड़े तराखास गांव के व्यावसायिक प्रतिनिधि श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अतुल शर्मा उनके सहायक थे। वह इससे भी बड़ी रकम लेकर जाते थे। इसके चलते उन्हें उस पर पूरा विश्वास था। दूसरी ओर बैंक शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उनकी शाखा तराखास गांव में ग्राहक सेवा केंद्र चला रही है। इसमें श्रीकांत शर्मा और अतुल शर्मा की नियुक्ति जोनल कार्यालय की ओर से की गई है। कथित लूट से बैंक को कोई सरोकार नहीं है।
फिर पल्सर पर सवार होकर आए
बाइक सवार लुटेरों ने पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जो भी लूट की घटनाएं अब तक हुई हैं, वे पल्सर बाइक सवार लुटेरों ने ही की हैं। अक्सर बाइक पर तीन बदमाश ही सवार होते हैं। शुक्रवार को घटना का शिकार हुए अतुल शर्मा ने बताया कि लुटेरे 25 से 30 वर्ष के थे ।