फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Left the car without writing

बिना लिखा-पढ़ी के कार कैसे छोड़ी

Thu, 13 Apr 2017 12:51 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 13 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो के नंबर पर चल रही चोरी की इनोवा के कोतवाली परिसर से गायब होने पर आईजी विजय प्रकाश ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से जांच रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने पूछा कि आखिर संवेदनशील मामले में लापरवाही कैसे हो गई। बिना लिखा-पढ़ी के कार कैसे छोड़ दी गई। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सीओ प्रथम सतीश कुमार को गहनता से जांच करके रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन

चौपुला के पास से एंटी रोमियो स्क्वाड ने एक इनोवा को पकड़ा था। नोयडा के नंबर से चल रही इनोवा की जांच में नंबर स्कार्पियो का निकला था। कोतवाली पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया, लेकिन पड़ताल नहीं की। पुलिस ने इनोवा को सीज भी नहीं किया। कोतवाली के रिकार्ड में यह गाड़ी दाखिल  नहीं होने के बावजूद 10 दिन से ज्यादा परिसर में खड़ी रही। फिर एक दरोगा के इशारे पर गाड़ी को कोतवाली परिसर से निकलवा दिया गया। अमर उजाला ने जब खबर प्रकाशित की तो पुलिस की नींद टूटी। 
विज्ञापन



इन बिंदुओं पर होनी है जांच 
-गाड़ी किसकी थी
-किसे हैंडओवर की गई
-किसने दरोगा ने गाड़ी को कब्जे में लिया था
-कोतवाल ने जीडी में तस्करा क्यों नहीं डलवाया
-गाड़ी किसके इशारे पर कोतवाली से छोड़ी गई

तस्करा क्यों नहीं डाला 
नियमानुसार इनोवा को जब्त करके कोतवाली में खड़ी करने पर जीडी में एक तस्करा डाला जाना चाहिए था कि चौपुला के पास संदिग्ध प्रतीत होने वाली एक इनोवा को पकड़ा गया है। तस्करा में लिखा जाना था कि इनोवा गाड़ी में क्या संदिग्ध बात सामने आई है लेकिन कोतवाली पुलिस ने जीडी में कोई तस्करा नहीं डाला है। अधिकारियों के अनुसार किसी संपत्ति को बिना लिखा-पढ़त के कोतवाली परिसर में खड़ा किया जाना नियमों का उल्लघंन है। इसे वैध गतिविधि नहीं माना जा सकता है। पुलिस की कार्रवाई जीडी पर चलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल को लगाई फटकार 
इनोवा गायब होने का मामला उजागर होने के बाद आईजी ने कोतवाल कमलकांत को फटकार लगाई है। उन्होंने पूछा कि जब इनोवा को पकड़ा तो कोतवाली में लिखा पढ़त क्यों नहीं की गई। अब क्यों न तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब कोतवाली पुलिस गाड़ी को ट्रेस करने में जुटी है। 

क्या है प्रकरण 
25 मार्च को पुलिस लाइंस के सामने चेकिंग अभियान के दौरान एक इनोवा पकड़ी गई थी। इनोवा की नंबर प्लेट पर स्कार्पियो का नंबर लिखा हुआ था। यह उजागर होने के बाद इनोवा को पुलिस कोतवाली लेकर आई। इनोवा मालिक को दस्तावेज दिखानेे के लिए मोहलत दी गई थी। माना जा रहा था कि इनोवा चोरी की थी। इनोवा मालिक ने खुद को मुरादाबाद का बताया था। कोतवाली परिसर में खड़ी यह इनोवा अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। 

गंभीर प्रकरण में जांच के निर्देश जारी किए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संवेदनशील मामले में इनोवा के पकड़े जाने के बाद उसकी पड़ताल होनी चाहिए थी। एसएसपी से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। 

-विजय प्रकाश, आईजी 

सीओ प्रथम को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच के बाद रिपोर्र्ट देने के लिए कहा गया है। लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। 
-जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed