{"_id":"584c59004f1c1b732a44a20c","slug":"killed-in-the-accident-on-the-bareilly-college-closed-chhatraneta","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्रनेता की मौत पर बरेली कॉलेज बंद करा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में छात्रनेता की मौत पर बरेली कॉलेज बंद करा दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Killed in the accident on the Bareilly College closed Chhatraneta
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज के पूर्व छात्रनेता महेंद्र यादव की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत के बाद छात्रनेताओं ने शनिवार को जबरन कॉलेज बंद करा दिया। चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में पहुंचकर कॉलेज प्रशासन की बिना अनुमति से उन्होंने लाउडस्पीकर से कंडोलेंस का एलान कर दिया। इस पर अधिकतर छात्र कॉलेज से चले गए। चीफ प्रॉक्टर और प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव से छात्रनेताओं की नोकझोंक भी हो गई। कॉलेज प्रशासन का कहना था कि पूर्व छात्रनेता की मौत पर कंडोलेंस नहीं की जा सकती।
2006 में बरेली कॉलेज के छात्र रहे 32 साल के महेंद्र यादव सछास के छात्र नेता थे। अलीगंज कस्बे के रहने वाले महेंद्र की कॉलेज के पास ही स्टूडेंट प्वाइंट नाम से फोटो स्टेट की दुकान है। वह शुक्रवार रात बरेली से दुकान बंद करके बाइक से अलीगंज जा रहे थे। अलीगंज के पास रास्ते में उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें रात में ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। महेंद्र की पिछले साल शादी हुई थी। उनका डेढ़ माह का एक बच्चा है। परिवार वालों ने बताया कि 12 दिसंबर को महेंद्र सिंह की शादी की सालगिरह थी। शुक्रवार को सछास जिलाध्यक्ष ह्रदेश यादव, अनूप यादव व एबीवीपी के सुमित सैनी व अन्य छात्रनेता शनिवार को कॉलेज पहुंचे और चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के लाउडस्पीकर से कॉलेज प्रशासन की बिना अनुमति से कंडोेलेंस के लिए एनाउंस कर दिया। छात्रों से कहा कि छात्रनेता की मौत पर कॉलेज एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। ठंड में छात्र पहले से ही कम आ रहे थे और जो आए थे वो एनाउंसमेंट सुनते ही कॉलेज खाली हो गया। जबरन कंडोलेंस का एलान करने पर कॉलेज प्रशासन ने नाराजगी जताई और कहा कि अगर मृतक वर्तमान छात्र होता तो कंडोलेंस की जाती पूर्व छात्र के लिए कंडोलेंस नहीं होगी।