{"_id":"57ab87294f1c1be15bee565e","slug":"kilabwal-marked-25-rowdy-six-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला बवाल में 25 उपद्रवी चिह्नित, छह पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किला बवाल में 25 उपद्रवी चिह्नित, छह पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
अलखनाथ मंदिर के सामने उपद्रव करने वाले 25 लोगों का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिह्नित कर लिया है और इनमें छह को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए लोगों में ज्यादातर कांवड़ियों के रिश्तेदार और नजदीकी हैं। फरार उपद्रवियों को पकड़ने के लिए दबिश जारी है। बृहस्पतिवार को पुलिस के आला अफसर प्रेस कांफ्रेंस करके घटना की सच्चाई से पर्दा उठाकर उपद्रवियों के चेहरे बेनकाब करेंगे।
सावन के तीसरे सोमवार आठ अगस्त को अलखनाथ मंदिर में डाक कांवड़ में शामिल कांवड़ियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। फिर मंदिर के सामने रोड पर जमकर उपद्रव हुआ था। पुलिस की चीता मोबाइल फूंक दी और किला थाने की जीप में तोड़फोड़ की गई थी। इेतनी तेजी से अफवाहें फैलाी गई कि पुलिस समय पर कंट्रोल नहीं कर पाती तो पूरा शहर उपद्रव की चपेट में आ जाता। इस मामले में 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जुटी है। उपद्रवियों की शिनाख्त के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज पब्लिक द्वारा बनाए गए वीडियो और फोटो देखे गए। इसमें लोगों के हाथों में डंडे लिए तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं। पुलिस ने अब तक 25 उपद्रवियों को चिह्नित किया है और किला, कटघर और बानखाना के छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी समीर सौरभ के निर्देशन में चार टीमें टीमें बनाई हैं। इसके बाद मोहल्ला किला, कटघर किला छावनी, गढ़ी चौकी और प्रेमनगर इलाके के बानखाना में कई जबह दबिश दी गई।
दिनभर चला पूछताछ का दौर
बुधवार को सुबह से देर रात तक लोगों को पकड़ने और पूछताछ कर छोड़ने का दौर चला। पूछताछ के लिए लाए गए लोगों को किला और प्रेमनगर दो अलग-अलग थानों में रखा गया। बेकसूर लोगों को पूछताछ में घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाने के सामने जमे रहे लोग
बुधवार को पुलिस पूछताछ के लिए कई लोगों को थाने ले गई। इससे उनके घर वाले भी थाने पहुंच गए और शाम तक वहीं जमे रहे। इनमें किला, कटघर, किला छावनी के लोग शामिल हैं।
किला में बवाल करने वाले 25 उपद्रवियों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें से कई लोगों को हिरासत में लेकर घटना की सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है। बृहस्पतिवार को सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। किसी बेगुनाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। आखिरी सोमवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए बाहर से भी फोर्स मिल रही है।
- आरके भारद्वाज, एसएसपी
बृहस्पतिवार को 11.30 बजे आईजी साहब ने सोमवार की सुरक्षा को लेकर मीटिंग बुलाई है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी। इस बार फोर्स की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। किला में बवाल करने वालों की पहचान कराने का काम चल रहा है। किसी के साथ रियायत नहीं होगी।
- आशुतोष कुमार, डीआईजी
किला में बवाल करने के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोग चिहिन्त करके उठाए भी गए हैं। आखिरी सोमवार को लिए बरेली को दो कंपनी पीएसी और ढाई सौ रिक्रूट दिए जा रहे हैं।
- विजय सिंह मीना, आईजी
कमुआ में बवाल कराने वाले गिरफ्तार
पुलिस ने जाम लगाने वालों पर भी मुकदमा लिखा
बिथरी चैनपुर इलाके के कमुआ गांव के किसान मोहनलाल के बैल खोलकर बीसलपुर रोड किनारे काटकर बवाल कराने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पशु काटने का सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उधर, पुलिस ने बीसलपुर रोड पर जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सावन के तीसरे सोमवार को भिड़ौलिया गांव के फारुख पुत्र अनीस और उसके उसके साथी सानू पुत्र रईस कुरैशी निवासी ग्राम भूड़ा ने कमुआ गांव के मोहनलाल के बैल चोरी करने के बाद बीसलपुर रोड पर काट दिए थे। दोनों ही बैलों का मांस काटकर भाग गए थे। छानबीन के दौरान उनके नाम आए तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी फारुख बेहद शातिर पशु तस्कर है। उसकी एक साल पहले थाना भुता के कोहनी गांव में मांस की दुकान थी। इन दिनों वह पशु चोरी करके मांस काटने के बाद आसपास के गांव में बेच देता है। चोरी के पशु काटे जाने की घटना के बाद बवाल कराने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ बिथरी चैनपुर कमल सिंह यादव ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है। सड़क जाम करने वालों को चिहिन्त करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।