फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kallu was the buddy cop thing 127 times

कल्लू के साथी से सिपाही ने की थी 127 बार बात

Wed, 29 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 29 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बदायूं के थाना बिनावर के घटबेहटी गांव के पास दरोगा सर्वेश कुमार यादव को गोली मारकर शहीद करने वाले बदमाशों से पुलिस का करीबी नाता निकल रहा है। काल डिटेल में खुलासा हुआ है कि कल्लू के मुठभेड़ कांड में रहे साथी से बभिया थाने के एक सिपाही की लगातार बात हो रही थी। घटना के दो तीन दिन के आगे पीछे 127 बार सिपाही ने कल्लू के साथी से बात की है। उस साथी सुधीर से वह कह रहा है..‘सालों इतना बड़ा काम करने की क्या जरूरत थी’। यही नहीं बदमाश को बचाने के लिए सिपाही ने मुठभेड़ के अगले दिन नशीला पाउडर रखने के जुर्म में जेल भिजवा दिया। पुलिस के आला अधिकारी इन तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई संभव है। 
विज्ञापन

पुलिस और कल्लू यादव गैंग के करीबी रिश्तों के कई और सुबूत खुफिया जांच में मिले हैं। उनकी पुष्टि कराने के लिए काम चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिपाही के कल्लू गैंग के बदमाशों के बरेली में ही रिश्ते बने थे। बभिया के सिपाही ने ही कल्लू के साथी थाना कैंट के मिर्जापुर निवासी सुधीर शर्मा को सलाह दी और वह 23 जून को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार होकर जेल चला गया है। आला अफसर सिपाही और सुधीर के बीच लगातार चल रही बातचीत की डिटेल देखकर हैरान हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल्लू गैंग ने बरेली में भी कई बड़े अपराध किए हैें। यहां अपराध करने के दौरान कल्लू और उसके साथी सिपाही के संपर्क में आए थे। कैंट इलाके में कल्लू के और भी साथी रहते हैं। बभिया के सिपाही के अलावा कल्लू और उसके साथियों का पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन

सुधीर के बारे में पता लगा है कि वह कल्लू यादव के गैंग का साथी है। कल्लू उसके साथ मिलकर लूटपाट करता था। यह तो अच्छी बात है कि उसे हमने पकड़कर बंद किया है। उसके कई और साथी कैंट थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनमें से राजा नाम के बदमाश की तलाश में उन्होंने सिपाही को लगाया था। सिपाही को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया था। हो सकता है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए मदद को वह सुधीर के संपर्क में आ गया हो- ब्रजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक , कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा कांड के कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जा रही है। कल्लू गैंग का सदस्य भी पकड़ा गया होगा। इस पूरे मामले की जानकारी करा लेते हैं। किसी पुलिस कर्मी की भूमिका संदिग्ध मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी- आरके भारद्वाज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed