{"_id":"5737839e4f1c1b967c919c01","slug":"junction-man-was-lying-unconscious-on-the-half-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर डेढ़ घंटे बेहोश पड़ा रहा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंक्शन पर डेढ़ घंटे बेहोश पड़ा रहा युवक
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 15 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे युवक को लूट के इरादे से नशा देकर बेहोश कर दिया गया। बेसुध युवक पार्सल घर पर डेढ़ घंटे तक पड़ा रहा लेकिन रेलवे प्रशासन ने तो उसकी कोई सुध ली ही नहीं, जीआरपी ने तो संवेदनाओं को दरकिनार कर दिया। उसको अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस खड़ी रही और एंबुलेंस वाले जीआरपी से लिखापढ़ी का अनुरोध करते रहे लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। इस पर एंबुलेंस चालक ने युवक के मोबाइल से कॉल कर उसके परिजनाें को बुलाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शाहजहांपुर के सुरोबा नगर का रहने वाला 25 वर्षीय कमलेश किसी से ट्रेन पर पंजाब से अपने घर लौट रहा था। बरेली जंक्शन पर ट्रेन से पानी भरने उतरा तो कुछ लोगों ने उसे नशा दे दिया। इससे बेहोश हुआ कमलेश जंक्शन पर पार्सल घर के पास गिर पड़ा लेकिन किसी ने उसकी सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। इस बीच ऑटो चालक मुबीन खान पार्सल घर की तरफ से निकले तो उन्होंने युवक को पड़ा देखकर इलाज के वास्ते 108 नंबर पर फोन कर दिया। इसके थोड़ी ही देर बार वहां एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस के चालक स्वामीनाथ ने बताया कि उन्होंने जीआरपी थाने जाकर कमलेश को अस्पताल ले जाने के लिए लिखापढ़ी करने को कहा तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने पहले तो टालमटोल की फिर एक घंटे बाद पार्सल घर पहुंचे भी लेकिन रिपोर्ट न लिखने की बात कहकर लौट गए। इस पर स्वामीनाथ ने और सहायक मनोज ने युवक के मोबाइल से परिजनाें को फोन कर बुलाया और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं, जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें किसी युवक के बेहोश पड़े होने की कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही एंबुलेंस वाले उनसे मिलने ही आए, उनकी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है।