फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jaimal bride took time lover

जयमाल के समय दुल्हन को ले गया प्रेमी

Thu, 02 Mar 2017 01:40 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 02 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jaimal bride took time lover
Jaimal bride took time lover - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बारात घर में चल रहे एक शादी समारोह में जयमाल के समय कार से आया प्रेमी दुल्हन को अगवा कर ले गया। इसका कोई विरोध तक नहीं कर पाया। दुल्हन के चले जाने से घराती तो परेशान हुए ही, दूल्हा और बाराती भी बगैर दुल्हन के घर लौट गए। लड़की के पिता ने आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के दादा और एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात सवा एक बजे किला क्षेत्र के बारात घर एनआर पैलेस में हुई। थाना सुनगढ़ी (पीलीभीत) के मोहल्ला इनायतगंज बजरिया के रहने वाले एफसीआई कर्मी की बेटी की शादी बरेली के गढ़ी चौकी निवासी सराफ अतुल वर्मा से होनी थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक शादी समारोह 28 फरवरी की रात किला क्षेत्र के एनआर पैलेस में रखा गया। यहां दुल्हन पक्ष उसे लेकर आ गया। रात में दूल्हा अतुल वर्मा बारात लेकर पहुंच गया। खाना पीना होने के बाद रात करीब सवा बजे जयमाल का वक्त हुआ, तभी पीलीभीत कोतवाली के नौगवां पकड़िया निवासी टोनी अपने चाचा सिमरन की मदद से दुल्हन को कार से अगवा कर ले गए। दुल्हन के चले जाने से बारात में हंगामा हो गया। 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा। मायूस दूल्हा और बाराती अपने घर लौट गए। वहीं लड़की पक्ष भी अपने घर चला गया। इंस्पेक्टर किला उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लड़की के पिता की ओर से टोनी और उसके चाचा सिमरन के खिलाफ उसे अगवा करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की जा रही है। शादी समारोह के दौरान दुल्हन के अपहरण की सूचना पर कंट्रोल रूम से सभी थानों को मंगलवार रात अलर्ट कर दिया गया। चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन न ही आरोपी हत्थे चढ़े और न दुल्हन मिल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा और एक रिश्तेदार हिरासत में
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने टोनी के दादा अवतार सिंह और एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। ये लोग भी शादी में दावत होने पर शिरकत करने आए थे। लड़की के अगवा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। 

आरोपियों के साथ खुद जाती दिखी दुल्हन : इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना के बाद मैरिज लॉन में छानबीन की गई। मैरिज लॉन के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई जिसमें लड़की टोनी और सिमरन के साथ जाती दिखी। लॉन के बाहर आने पर आरोपी उसे कार में बैठाकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed