फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rapid gunfire at a house in Manglaur's Nagla Salaru; licensed gun fired in retaliation

Roorkee News: मंगलौर के नगला सलारू में मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाब में चली लाइसेंसी बंदूक

Wed, 14 Oct 2026 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Rapid gunfire at a house in Manglaur's Nagla Salaru; licensed gun fired in retaliation
कोतवाली क्षेत्र के नगला सलारू गांव में बुधवार दोपहर रंजिश के कारण एक ग्रामीण के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। दो गाड़ियों में पहुंचे युवकों ने मकान को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी बचाव में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। अचानक गोलियां चलने से गांव में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नगला सलारू निवासी एक युवक का थिथकी कवादपुर गांव के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद थिथकी कवादपुर गांव के कुछ युवक एक अन्य गांव के युवक के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर नगला सलारू पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव में पहुंचने के बाद युवकों ने दूसरे पक्ष के एक ग्रामीण के मकान पर फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस दौरान दूसरे पक्ष ने भी अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी युवक गाड़ियों में बैठकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मौके से छह खोखे मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवकों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अभिनय चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed