{"_id":"5ac22bae4f1c1bce618b4f6d","slug":"jail-workers-taking-bribe-from-prisoners-kin-for-meeting-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों से मिलने के लिए लगता है दस रुपये का ‘सुविधा शुल्क’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदियों से मिलने के लिए लगता है दस रुपये का ‘सुविधा शुल्क’
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
prisoners kin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसरपुर में जिला जेल के नये भवन में अधिकारियों की निगरानी नहीं होने का फायदा ठेका कंपनी के एजेंट उठा रहे हैं। बंदियों से मिलने के लिए लगे काउंटर पर खुलेआम अवैध वसूली चलती है। ऐसा यहां तकरीबन हर रोज होता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की आंखें यह गड़बड़ियां देखना नहीं चाहतीं।
विज्ञापन
रविवार को जिला जेल में बड़ी संख्या में बंदियों के परिवार के लोग पहुंचे थे। एक बंदी के परिवार के व्यक्ति ने ठेका कंपनी के एजेंट का वीडियो बनाया, जिसमें साफ तौर पर दस-दस रुपये की वसूली होते नजर आ रही है। लाल पर्ची के बदले दस रुपये लेने की दबंगई ऐसी की बहस करने वाले परिजनों को पर्ची देने से ही मना कर दिया जाता है। नियमानुसार देखा जाए तो इसका शुल्क पांच रुपये हैं। यह भी इसलिए निश्चित किया गया है ताकि ठेका कंपनी अपना खर्च निकाल सके।
विज्ञापन