फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Innova recovered from former minister's in laws house

पूर्व मंत्री की ससुराल में मिली चोरी की इनोवा

Sun, 08 Apr 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 08 Apr 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Innova recovered from former minister's in laws house
innova
सपा के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम की ससुराल नरकुलागंज में पुलिस की छापामारी के दौरान चोरी की एक इनोवा गाड़ी बरामद हुई। पुलिस गाड़ी को प्रेमनगर थाने ले आई। जांच में गाड़ी के कागजात और नंबर प्लेट फर्जी मिली। इनोवा को हरियाणा में पंजीकृत एक्टिवा स्कूटी के नंबर पर चलाया जा रहा था। तकरीबन चार घंटे की जांच के बाद प्रेमनगर पुलिस ने शहजिल इस्लाम के रिश्तेदार शानू को उठा लिया। छानबीन में सामने आया कि कार को उसी ने कंपाउंड में खड़ा किया था। प्रेमनगर थाने की पुलिस ने शानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन


शनिवार दोपहर सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने कोतवाली और प्रेमनगर थाना पुलिस के साथ नरकुलागंज स्थित पूर्व मंत्री की ससुराल में छापामारी की। कंपाउंड में ऑडी, फॉर्च्युनर, इनोवा और एक होंडा की गाड़ी मिली। सभी कारों के पेपर जांचे गए तो इनोवा के रामपुर से बने कागज फर्जी निकले। जबकि पुलिस बाकी गाड़ियों की भी जांच कर रही है। सीओ कुलदीप कुमार के मुताबिक कार हरियाणा के नंबर पर चलाई जा रही थी। ऑनलाइन जांच की गई तो कार की नंबर हरियाणा के पलवल में एक्टिवा स्कूटर का निकला। यह स्कूटर विपिन मंगला के नाम पर पंजीकृत है। इसके बाद पुलिस ने इनोवा को जब्त कर थाने पर लाकर खड़ा कर लिया। पुलिस रेड की खबर मिलने पर शहजिल इस्लाम की पत्नी आयशा इस्लाम भी मायके पहुंच गईं थी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री की ससुराल में चोरी की गाड़ियां होने की सूचना पर सीओ को दबिश देने भेजा था। एक संदिग्ध गाड़ी मिली है, लेकिन वह किसकी है और उसे कौन चला रहा है, इसकी जानकारी की जा रही है।  - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed