{"_id":"7ca4b31564c2c3550fba0c758dfff557","slug":"in-the-lawsuit-filed-on-innocent-daughter-s-kidnapping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के अपहरण में निर्दोष पर कराया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के अपहरण में निर्दोष पर कराया मुकदमा
बरेली
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। डेढ़ साल पहले धौराटांडा के जिस युवक के खिलाफ कस्बे की लड़की के अपहरण का मुकदमा लिखाया गया था पर बेकसूर था। पुलिस ने लड़की को उसके प्रेमी के साथ रामपुर से बरामद करके सच्चाई से पर्दा उठा दिया। वहां यह लोग दंपति की तरह रह रहे थे। वहीं मुकदमे के बाद पुलिस की दबिशों से निर्दोष को खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
जुलाई 2014 में कस्बे से एक लड़की गायब हो गई थी। लड़की के पिता ने धौराटांडा कस्बा निवासी मोहम्मद नईम के खिलाफ उनकी 15 वर्षीया बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हें शक था कि पड़ोस की रिश्तेदारी में आने जाने वाला नईम उनकी बेटी को फुसलाकर ले गया। रिपोर्ट के बाद बरामदगी का दबाव बनाने को पुलिस ने कई जगह दबिश देकर नईम की तलाश की पर वह नहीं मिला। इस बीच लंबी छानबीन के बाद पुलिस को सुराग मिले कि नईम का इस मामले से कोई वास्ता नहीं है। रविवार को पुलिस ने लड़की को रामपुर शहर की जुम्मा कालोनी से बरामद कर लिया। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि लड़की की दोस्ती फोन की मिसकाल के जरिए हुई थी। बात में दोनों घंटों मोबाइल पर एक दूसरे से बतियाने लगे। डेढ़ साल पहले युवक लड़की को भगा ले गया। थाने में लड़की ने अपनी मां को पहचानने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में माना कि वही उसकी मां है। युवक ने भी लड़की को भगाने और प्रेम संबंधों की बात स्वीकार की है। पुलिस सोमवार को लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी में जुटी है।