{"_id":"586bf7394f1c1ba709159942","slug":"if-the-dirty-doings-of-the-father-killed-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने गंदी हरकत की तो बेटी ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने गंदी हरकत की तो बेटी ने मार डाला
बरेली
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ladki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पॉश कॉलोनी ग्रीन पार्क में सोमवार की रात हैवानियत पर आमादा एक शिक्षक को उसकी 15 साल की बेटी ने रॉड से सिर पर हमला कर मार डाला। घर में शिक्षक और बेटी ही थे, पत्नी दो बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। किशोरी का कहना है कि पिता को उसने पहले गलत हरकत करने से रोका फिर भी नहीं माना तो रॉड से दो -तीन वार किए। पिता रॉड खींचने लगा तो उसने पूरी ताकत से रॉड छीनी और फिर इस डर से ताबड़तोड़ वार कर दिए कि पिता के हाथ रॉड गई तो वह उसे मार डालेगा। लड़की ने बताया कि पिता की हरकतें पहले भी संदिग्ध थीं जिसकी उसने मां से शिकायत की थी। मां के बयान और प्रारंभिक पड़ताल के आधार पर पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार की रात करीब दो बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बेटी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह नहीं मारती तो पिता उसकी जान ले लेते। लड़की का पिता शनिवार को शीतकालीन अवकाश होने पर आठ साल की बेटी और चार साल के बेटे के साथ अपनी पत्नी को मायके उत्तराखंड के आनंदनगर (किच्छा) पहुंचा आया। एक प्रतिष्ठित गर्ल्स कॉलेज में 11वीं में पढ़ने वाली 15 साल की बेटी को उसने यह कहकर मम्मी के साथ जाने से रोक दिया कि ट्यूशन का नुकसान होगा।
बेटी के मुताबिक सोमवार की शाम को पिता मटन लाया और बेटी के साथ खाना खाने के बाद करीब दस बजे सोने चले गया। पिता के कमरे में ही बेटी दूसरे पलंग पर लेट गई। पिता पहले तो बेटी से इधर-उधर की बातें करने लगा, बाद में उससे कहा- तुम्हारी मच्छरदानी फटी हुई है। डबल बेड पर पर ही आकर सो जाओ। बेटी सहज भाव से डबल बेड पर उसके साथ आ गई। रात करीब दो बजे पिता का हाथ अपने ऊपर आने से उसकी नींद खुली। पहले तो उसने सोचा कि नींद में कुछ हो गया होगा। तुंरत बाद ही पिता की हरकतें बढ़ने लगीं और वह रेप की कोशिश करने लगा। विरोध करते हुए वह पिता के चंगुल से छूटकर भागी तो पिता उसके पीछे आ गया। इसी बीच बेटी ने आंगन में पड़ी रॉड उठाकर पिता के सिर पर दो-तीन वार कर दिए। इससे लहूलुहान हुए पिता ने उसके हाथ से रॉड खींचनी चाही तो उसने फिर वार कर दिए। पिता लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। बेटी ने सबसे पहले अपनी मौसी के फोन पर मम्मी को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा करने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं आया। प्रवक्ता के घर के पीछे नर्स रहती हैं। बेटी वहां भी गई ताकि इलाज करा सके लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। प्रवक्ता की पत्नी के साथ बरेली रवाना हुए उसके ससुर ने रास्ते से ही कंट्रोल रूम को फोन कर दिया था। सबसे पहले चीता मोबाइल के सिपाही मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक खून अधिक बहने से प्रवक्ता की मौत हो चुकी थी। सुबह करीब छह बजे पत्नी और ससुर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाने के बाद प्रवक्ता की बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की मां ने भी पुष्टि की कि बेटी ने उससे एक बार कहा था कि उसके पिता बाथरूम आते जाते समय उसे जिस तरह देखते हैं उसे अच्छा नहीं लगता।
आत्मरक्षा में हुई हत्या
लड़की ने सेल्फ डिफेंस में पिता पर हमला किया है। उसका हत्या करने का कोई इरादा नहीं था। इसलिए आईपीसी की धारा-304 ए गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा लिखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद घर में किसी और की एंट्री न होने की पुष्टि हुई है। लड़की के पास जो मोबाइल फोन है, उसकी कॉल डिटेल भी निकलवाकर छानबीन कराई जा रही है।
-समीर सौरभ, एसपी सिटी