फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the boyfriend did not lift the phone then given it, the family members did not

प्रेमी ने फोन नहीं उठाया तो दे दी जान, घरवालों ने किया बवाल

Tue, 25 Apr 2017 01:31 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 25 Apr 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
If the boyfriend did not lift the phone then given it, the family members did not
प्रेमी ने फोन नहीं उठाया तो दे दी जान, घरवालों ने किया बवाल - फोटो : If the boyfriend did not lift the phone then given it, the family members did not
निजी पैथोलॉजी में काम करने वाली एक युवती को चार साल तक प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने निकाह से इंकार कर दिया। उसने जब रविवार को फोन किया तो उठाया भी नहीं। आहत युवती की जहर खाने से तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि युवक के परिवार ने युवती को जहर दे दिया। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखते हुए शव को शाहदाना चौराहा पर रखकर एक घंटा तक जाम लगा दिया। पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस के आश्वासन के बाद शव को चौराहा से हटाया गया। युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

एजाज नगर गौटिया निवासी दिव्यांग की चार साल पहले मौत हुई थी। उनकी छह बेटियों में चार का निकाह हो चुका है। दो बेटियां में एक निजी अस्पताल में और सबसे छोटी बेटी पैथोलॉजी में ब्लड कलेक्शन का काम करती थी। मां का आरोप है कि चार साल से पहले उनके पड़ोसी साजिद पुत्र सादिक ने आरिबा को निकाह का वादा करके प्रेम जाल में फंसा लिया था। चार महीने पहले मोबाइल कंपनी में नौकरी के लिए वह दिल्ली चला गया। अब निकाह से इंकार कर रहा था। 
विज्ञापन

गिड़गिड़ाई थी आरिबा, परिवार ने ठुकराया  
लड़की की मां का आरोप है कि रविवार रात 10.30 बजे आरिबा साजिद के घर जाकर परिवार के सामने निकाह के लिए मिन्नत की थी। करीब 11 बजे घर वापस आने के बाद मां को बताया कि साजिद उससे निकाह नहीं करेगा। साजिद के परिवार ने उसको कुछ खिला दिया है। इसके बाद उसे उल्टी होनी शुरू हो गई। निजी अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार के विरोध के बावजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार पोस्टमार्टम के बाद शव को शाहदाना चौराहा पर रखकर गिरफ्तारी की मांग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से भिड़ीं महिलाएं 

पुलिस ने शव को हटवाने के लिए कहा तो परिवार की महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। तीखी नोक-झोंक के बीच करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह पहुंचे। परिवार वालों को गिरफ्तारी का आश्वासन देकर चौराहा से हटाया गया। 
भाई को थाने में बैठाया 
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर साजिद के खिलाफ दर्ज की है। पुलिस ने घर पर दबिश देकर साजिद के भाई आसिफ को थाने में बैठा लिया है। वही परिवार साजिद की गिरफ्तारी पर अड़ा हुआ था।  

आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। उसके भाई को थाने में बैठा लिया है। आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा। जाम को खुलवा दिया गया था। -संजय सिंह, इंस्पेक्टर बारादरी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed