{"_id":"4790dcf2392bca4293096039872d5816","slug":"if-someone-close-by-has-a-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो किसी करीबी ने ही कराई है डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो किसी करीबी ने ही कराई है डकैती
बरेली
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुंशीनगर के सर्राफ अब्दुल हसन के घर में चालीस लाख की डकैती उनके किसी करीबी ने ही कराई है। पुलिस की अब तक की छानबीन में यही बात सामने आई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद मुंह खोलकर घुसने वाले बदमाश बाहर से बुलाए गए थे। जिन बदमाशों के मुंह पर कपड़ा बंधा था, उनमें से ही कोई सर्राफ का करीबी है। पुलिस को सर्राफ के घर से कुछ ही दूरी पर चाय बेचने वाले पर भी शक है। मामले में तीन टीमें काम कर रही हैं। पुलिस की टीमें 21 लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस के हाथ बदमाशों तक पहुंच जाएंगे।
टीम-वन
लीडर : प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर, रामगोपाल शर्मा: टीम ने डकैती का खुलासा करने के लिए चिह्नित किए गए आसपास के 15 अपराधियों को उठाया है। सभी से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। टीम बरेली जोन के सभी जिलों को सीसीटीवी फुटेज भेजकर उनकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। मेरठ के अपराधी इन दिनों बरेली में ज्यादा सक्रिय हैं, इसलिए वहां भी फुटेज भेजी गई है।
टीम-दो
लीडर : क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक विकास सक्सेना: यह टीम आठ लोगों को उठाक र पूछताछ कर रही है, लेकिन पूछताछ के दौरान अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। बिहारकला के भी कई संदिग्ध इस टीम के रडार पर हैं। टीम लीडर का कहना है कि तफ्तीश में लगे हैं। दूसरे जिलों की क्राइम ब्रांच से भी बदमाशों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
टीम-तीन
लीडर : सर्विलांस सेल प्रभारी सतेंद्र यादव: यह टीम सर्राफ के घर के आसपास के मोबाइल टॉवरों को खंगालने में लगी है। घटना रात साढ़े आठ बजे की होने की वजह से ज्यादा संदिग्ध नंबरों को तलाशने में समय लग रहा है। कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निक ालकर छानबीन की जा रही है। टीम ने व्हाट्स एप और फेसबुक पर भी सीसीटीवी फुटेज वायरल कर दी है।
घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं। कुछ जानकारियां मिल रही हैं, लेकिन अभी कोई ठोस बात सामने नहीं आई है। काम चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही नतीजा सामने आएगा - समीर सौरभ, एसपी सिटी।