{"_id":"588cec684f1c1b0f71cf4b5d","slug":"if-marriage-turns-hostile-implicated-in-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह से मुकरा तो रेप में फंसा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह से मुकरा तो रेप में फंसा दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 29 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहनोई का भांजा शादी का झांसा देकर बहेड़ी इलाके की लड़की को अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए और घर से भगा दिया। मामला थाने पहुंचा तो जिम्मेदार लोगों के सामने आरोपी ने तीन दिन में निकाह करने का वादा कर लिया, लेकिन अब मुकर रहा था। आरोपी और उसके परिवार वालों का कहना है कि चुुनाव के बाद निकाह होगा, लेकिन लड़की वाले इसके लिए तैयार नहीं हैं। लड़की की तहरीर पर डीआईजी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखने के आदेश दिए हैं।
थाना बहेड़ी के एक गांव की 24 वर्षीय लड़की ने अपने भाई के साथ डीआईजी से मुलाकात करके बताया कि बहनोई के भांजे जनाब मियां का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान दिसंबर माह में उसने उसके साथ जबरन संबंध बना लिए। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही उसने कहा कि कहीं शिकायत मत करना तुमसे शादी कर लूंगा। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। लड़की का आरोप है कि बीस जनवरी को जनाब मियां ने फोन करके कहा कि रात ग्यारह बजे वह उसके घर आ जाएगा। भाई की पत्नी के जेवर और 50 हजार रुपये तैयार रहना। रात करीब दो बजे वह उसे बाइक से बैठाकर दिल्ली ले जाने को कहकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने रात भर उसे अपने पास रखा और शारीरिक संबंध बनाकर सुबह निकाह करने की बात करने लगा। अगले दिन सुबह आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने रुपये एवं जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। सूचना पर यूपी100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। मामला थाने में पहुंचने पर तीन दिन में निकाह करने की बात तय हो गई। अब जनाब मियां और उसके परिवार वाले निकाह करने को तैयार नहीं है। इससे नाराज होकर लड़की ने डीआईजी से शिकायत कर दी।