फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Homeguard's son raided the account of Sewing Artisan

होमगार्ड के बेटे ने सिलाई कारीगर के खाते से उड़ाए रुपये

Thu, 04 May 2017 01:08 AM IST
Updated Thu, 04 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Homeguard's son raided the account of Sewing Artisan
Homeguard's son raided the account of Sewing Artisan
एटीएम कक्ष में खड़े होमगार्ड के बेटे ने रुपये निकालने पहुंचे सिलाई कारीगर के खाते से अपने खाते में 12 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इसकी शिकायत की बात कही तो होमगार्ड ने एक अधिकारी के यहां ड्यूटी करने की बात कहते हुए बेटे के खिलाफ शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी। 
विज्ञापन

बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव शिव नगर चंपतपुर निवासी सिलाई कारीगर रियाज दिल्ली में काम करता है। पिछले दिनों वह गांव आया था। बिशारतगंज पहुंचने पर वह यहां स्थित एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचा। यहां रामपुर कांकर गांव के एक होमगार्ड का बेटा पहले से मौजूद था। रियाज का आरोप है कि वह एटीएम से रुपये निकालने वाला था कि होमगार्ड के बेटे ने जल्दी हटो तुम्हारी ट्रेन आग गई कहते हुए उसे एटीएम कक्ष से बाहर कर दिया और उसने उसके खाते से 12 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। मैसेज आने पर उसने बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो रुपये होमगार्ड के बेटे के खाते में ट्रांसफर होना पाया गया। क्षेत्र का होने के नाते होमगार्ड से रुपये वापस मांगे तो वह भड़क गया और धमकाया। पीड़ित बुधवार को एसएसपी आफिस पहुंचा और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed