फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   HCP audio chips on royal station bomb

अब शाही थाने के एचसीपी पर फूटा आडियो बम

Mon, 22 Feb 2016 02:14 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 22 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
दुनका। शासन स्तर पर जहां जनता के बीच पुलिस की बेहतर छवि बनाने की कोशिश की जा रही है, वहीं दरोगा सिपाहियों के फोन पर अनगर्ल बयानबाजी से उनकी छवि और ज्यादा धूमिल हो रही है। अब शाही थाने के एचसीपी का आडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक ग्रामीण के पीछे पड़ने वाले प्रधान और अन्य लोगों को सबक सिखाने का ट्रिक सिखाने की बात करते हुए रिपोर्ट लिखाने का तरीका बताने को दस बीस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 शाही के एक गांव की 40 वर्षीय महिला रविवार को मीरगंज एसडीएम मेधा रूपम से मिली और मोबाइल में रिकार्ड आडियो सुनाया। इसमें थाने के हलका नं. दो में तैनात एचसीपी रघुवीर सिंह महिला के पति को फोन पर समझा रहे कि उसके खिलाफ गांव के प्रधान समेत कई लोग पड़े हैं। उनको सबक सिखाने के लिए वह धारा 156 (3)के तहत मुखालिफ  के खिलाफ कार्रवाई का तरीका बताने को दस बीस हजार की मांग कर रहे हैं। एचसीपी का अगले ही साल रिटायरमेंट है। एचसीपी की शिकायत पर मीरगंज एसडीएम ने शाही एसओ से आडियो संबंधित रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

0
पति पर भी लिखवा चुकी है रिपोर्ट
महिला पूर्व में अपने इसी पति पर भी रिपोर्ट लिखवा चुकी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति के विरुद्ध आए दिन बेवजह मारपीट करने की एनसीआर लिखी थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
0
यह है महिला
शाही थाने का एक एक व्यक्ति दस साल पहले बंगाल से एक महिला को ले आया था। वह तभी से पत्नी बनकर उसके साथ रह रही थी। इनके दो बेटे, दो बेटियां भी हैं। गांव का ही 30 वर्षीय वीरपाल पुत्र दयाराम दो-तीन बार इस महिला को भगाकर ले जा चुका है। 8-10 महीने पहले तत्कालीन एसडीएम आरएन तिवारी ने बरामद की गई महिला को नारी निकेतन भेज दिया था। कुछ दिन नारी निकेतन रहने के बाद एसडीएम कोर्ट में महिला के बयानों के आधार पर उसे पति के पास भेज दिया गया था।  अब आरोप है कि दो महीने पहले वीरपाल ने जंगल में घास काटने गई महिला को ईख में खींचकर रेप किया और रिपोर्ट लिखाने थाने आ रहे पति-पत्नी को तमंचा तानते हुए दौड़ा भी लिया था। दहशत में पति-पत्नी को बच्चों संग पलायन कर गए थे और मीरगंज के गांव शीशमखेड़ा की गौंटिया में बहनोई के घर आकर रहने लगे थे। वीरपाल के उत्पात बढ़ने और थाना, उच्चाधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने पर महिला ने हाल ही में 156/3 के तहत एसीजेएम द्वितीय की अदालत में इश्तगासा दायर किया है। महिला का आरोप है कि हलका इंचार्ज एचसीपी रघुवीर सिंह ने मुकदमा लिखने के एवज में दस-बीस हजार रुपये का इंतजाम करने को कह दिया। एचसीपी की पूरी बात को महिला ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया।

0
यह है आडियो
ग्रामीण आप कहां हैं। एचसीपी मैं थाने में हूं। ग्रामीण कितने पैसे लाना है। दस रुपये। एचसीपी दस-बीस हजार। ले आओ जल्दी। ग्रामीण मेरी बीवी से बात कर लो। हां कराओ। एचसीपी तुम्हारे पति के पीछे प्रधान समेत कई लोग पड़े हैं। प्रधान के खिलाफ दरखास्त दो। कार्रवाई का तरीका मैं बता दूंगा। इसे जल्दी भेजो मैं थाने पर हूं। 156 (3)के तहत प्रार्थना पत्र दिलाएंगे। महिला कितने रुपये भिजवा दें। एचसीपी जल्दी भेजो।
0
प्रकरण संज्ञान में आया है। आडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एचसीपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
मेधा रूपम (आईएएस)
एसडीएम मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed