{"_id":"587bbedb4f1c1b665fefe0c1","slug":"haryana-s-liquor-recovered-four-million-six-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख की हरियाणा की शराब बरामद, छह जेल गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लाख की हरियाणा की शराब बरामद, छह जेल गए
बरेली
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर पुलिस और इंटेलीजेंस विंग ने सिद्धार्थ नगर में छापा मारकर हरियाणा से तस्करी कर लाई गई चार लाख रुपये की शराब बरामद की है। इस मामले में छह लोगों को जेल भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि यह शराब चुनाव में बंटवाने को मंगाई गई थी। इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है कि शराब किसने मंगवाई थी।
प्रेमनगर इलाके के सिद्धानगर निवासी तुषार सक्सेना के घर पर शनिवार रात नौ बजे प्रेमनगर इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह और इंटेलीजेंस विंग टीम ने छापा मारा। पुलिस ने यहां से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई रायल स्टैैग की 219 बोतल, इम्पीरियल ब्लू की 230 बोतल, बिलाइंडर प्राइड की सात बोतल कुल चार लाख रुपये कीमत की शराब बरामद की। इसके साथ ही तुषार सक्सेना के अलावा ऋषि कपूर, चिंटू चड्डा निवासी राजेंद्रग नगर, सुनील निवासी सुभाषनगर, रवि निवासी सिकलापुर और रिंकू निवासी गंगापुर थाना बारादरी को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। इसके अलावा प्रेमनगर पुलिस ने भोजीपुरा के गांव कंचनपुर निवासी धनेश उफ्र दिनेश को दो सौ लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। वह भोजीपुरा से शहर में शराब की सप्लाई करने आ रहा था।