{"_id":"ec8710f3db425d2e57a37f4079cc3954","slug":"hangama-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों ने साथी को पीटा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदियों ने साथी को पीटा, हंगामा
बरेली
Updated Tue, 17 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना इज्जतनगर के कर्मपुर चौधरी गांव का मोहम्मद आफिस कई महीने से गौवध अधिनियम की धाराओं में जेल में हैं। मीरगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज है। सोमवार की सुबह आफिस जेल से बंदी वाहन में बैठकर आ रहा था। इस दौरान वाहन में जाल की तरफ बैठने को लेकर आफिस का साथी बंदियों से विवाद हो गया। साथियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। दूसरे बंदियों ने किसी तरह बीच बचाव किया तो हवालात के पास फि र से मारपीट होने लगी। यहां पुलिस कर्मियों ने डपटकर उनको शांत किया। आसिफ ने कोर्ट पहुंचने के बाद मामले की शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोर्ट ने पीड़ित को इस मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है। सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।