फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Groom speechless, happiness evaporated

दूल्हा अवाक, सारी खुशियां हवा हो गईं

Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Groom speechless, happiness evaporated
Groom speechless, happiness evaporated - फोटो : बरेली, अमर उजाला
दुल्हन पर तेजाब फेंकने की घटना पर हर कोई अवाक रह गया। यह अचानक हुआ और बराती तथा घराती में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पलभर के लिए तो सभी समझ ही नहीं पाए कि यह क्या हो गया? डीजे बंद हो गया और खुशियों से झूम रहे लोगों के कदम रुक गए। लड़की को तो अस्पताल भेज दिया गया लेकिन रात करीब साढ़े 12 बजे तक बरात में लोग जमे रहे। दूल्हा लड़की से फोन पर बात कराने की जिद कर रहा था लेकिन उसकी बात नहीं कराई गई तो वह लड़की के पिता से नाराजगी जताने लगा। बरातियों ने उसको समझाबुझाकर शांत किया। हर कोई माजरा जानने के लिए बेचैन था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि घटना के पीछे किस की भूमिका है। तेजाब डालने वाली लड़की कौन है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात करीब 10 बजे कैंट की युगवीणा लाइब्रेरी में नाचते गाते बाराती गेट पर पहुंचे थे। उसी वक्त जयमाला के लिए दुल्हन कमरे में तैयार हो रही थी। स्वागत के लिए घरवाले गेट पर ही मौजूद थे, तभी खबर उड़ी की किसी ने दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया है। लड़की के पिता और दूसरे घरवाले दुल्हन के कमरे की ओर दौड़े। लड़की को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बरातियों की खुशियां काफूर हो गईं। दुल्हन पक्ष वालों के तो काटो खून नहीं...। एक तो लड़की की चिंता ऊपर से लड़के वालों को समझाना। लड़की का पिता दूल्हा और उसके घर वालों की मान-मनोबल करने लगा। लोगों के समझाने पर दूल्हा ने काफी सब्र से काम लिया। फिर लड़की से फोन पर बात कराने की जिद करने लगा। बात नहीं हो सकी तो बोला- मुझे उसके पास अस्पताल ले चलो लेकिन कोई लेकर नहीं गया। धीरे-धीरे बरात में आए लोग निकलने लगे थे। मंडप वो सूना था। वरमाला के लिए तैयार की गईं कुर्सियां भी खाली पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed