फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goods train derailment haults way for other train

डिरेल हुई मालगाड़ी, टकराने से बची आनंद विहार सुपरफास्ट

Tue, 24 Apr 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 24 Apr 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Goods train derailment haults way for other train
derailment

रोजा जंक्शन पर सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। अप लाइन के मेन प्वाइंट पर पर गार्ड ब्रेक समेत डिरेल हुए मालगाड़ी के चार डिब्बों से रन थ्रू अप-12323 आनंदविहार सुपरफास्ट टकराने से बच गई। पायलट ने ट्रैक अवरुद्ध और रेड फ्लैग देखकर पॉवर ब्रेक लेकर दुर्घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर सुपरफास्ट ट्रेन को रोक लिया। इससे रेलवे में हड़कंप मच गया। बाद में आनंदविहार सुपरफास्ट को कॉशन देकर लाइन नंबर सात से गुजारा गया। डिरेलमेंट करीब सुबह साढ़े नौ बजे हुआ। डिरेलमेंट की वजह से अप और डाउन लाइन पर एक दर्जन से ट्रेनें प्रभावित रहीं। हादसे की सूचना पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने यहां पहुंच कर मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन

सीतापुर की ओर से सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे रोजा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची 45 वैगन की मालगाड़ी को स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने डाउन यार्ड से अप यार्ड में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। मालगाड़ी प्लेसमेंट के लिए कोई यार्ड मास्टर, शंटिंग मास्टर, शंटिंग पोर्टर मौजूद नहीं था। मालगाड़ी का चालक राजकिशोर मालगाड़ी को अप यार्ड में ले जाने के लिए बैक करने लगा। मालगाड़ी का अप मेल लाइन पर आया तक वहां आनंदविहार सुपरफस्ट के लिए रूट बनाया जा चुका था। इसके चलते अप लाइन का मेन प्वाइंट खुला हुआ था। इस पर पहुंचते ही मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक समेत चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इसी दौरान अप लाइन पर आनंदविहार सुपरफास्ट आती हुई नजर आई। संकेतक पवन और रामवीर ने आनंदविहार सुपरफास्ट को रोकने के लिए रेड फ्लैग दिया। सुपरफास्ट के पायलट मुकुंदीलाल ने पावर ब्रेक लेकर ट्रेन को दुर्घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर रोक लिया। इस बारे में सुपर स्टेशन अधीक्षक समेत अधिकारियों को दी गई। इससे रेलवे में हड़कंप मच गया। अगर समय रहते सुपरफास्ट को नहीं रोका जाता तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था। मालगाड़ी डिरेल होने से अप लाइन पर करीब साढ़े छह घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed