{"_id":"5818c1b04f1c1bab31436366","slug":"girl-in-the-car-and-took-it-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े लड़की को कार में डालकर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े लड़की को कार में डालकर ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी इलाके के दुर्गानगर मोड़ से दिनदहाड़े एक लड़की को हथियारबंद लोग जबरन कार में डालकर अगवा कर ले गए। वह अपने पति के साथ कपड़े खरीदने बाइक पर बैठकर बाजार जा रही थी। पति ने लड़की के माता-पिता समेत पांच अन्य लोगों पर ही अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।
संजयनगर की रहने वाली सोनी गंगवार कोचिंग के दौरान दुर्गानगर कॉलोनी के सोनू चौधरी के संपर्क में आई। दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे और साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। परिवार वालों को सोनी की प्रेम कहानी की जानकारी हुई तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया जबकि सोनी शादी की जिद पर अड़ी थी। बताया जा रहा है कि छह अक्तूबर को इसी जिद पर परिवार वालों ने पिटाई की तो सोनी सोनू चौधरी घर पहुंच गई। परिवार वालों ने सात अक्तूबर को सोनू और सोनी की आर्य समाज मंदिर में शादी कराकर प्रमाण पत्र हासिल करके उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। उधर, सोनी के पिता ने सोनू और उसके घर वालों के खिलाफ बेटी को अगवा करने के आरोप में मुकदमा लिखा रहा था। पुलिस ने सोनी का मेडिकल कराने के बाद 18 अक्तूबर में कोर्ट में बयान करा दिए। कोर्ट में सोनी ने सोनू को अपना पति बताकर उसी के साथ रहने की बात कह दी। इसी के आधार पर पुलिस ने सोनी को सोनू से सुपुर्द कर दिया।
सोनू ने बताया कि मंगलवार सुबह 10.30 बजे वह बाइक पर सवार पत्नी सोनी के साथ कपड़े लेने बाजार जाने को निकला था। दुर्गानगर मोड़ के पास सोनी के माता-पिता, एक भाई दो अन्य लोगों के साथ मिल गए। उनके पास सफेद रंग की क्वालिस कार थी। कार से उतरते ही उन्होंने हथियारों के बल पर बाइक रोककर सोनी को उतारकर जबरन कार में बैठा लिया और ले गए। विरोध करने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। घटना की सूचना पर सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर और प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि लड़की का पता लगाने के लिए नवाबगंज, भुता, क्योलड़िया और हाफिजगंज में टीमें गई हैं, लेकिन अभी तक पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
प्यार के दुश्मन मार न डालें
-प्यार के दुश्मन सोनी को गुस्से में मार न डालें। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिवार वाले सोनी की कहीं दूसरी जगह शादी करने की फिराक में हैं। इसीलिए वह उसे उठाकर ले गए हैं। जबकि सोनी के पति सोनू का कहना है कि सोनी को उसके माता-पिता मार भी सकते हैं। उसकी पत्नी की जान को खतरा बना हुआ है।
मोबाइल बंद, घरों में लटके मिले ताले
-सोनी के पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। क्योलड़िया थाना इलाके में उसका पैतृक गांव हैं। पुलिस की टीम सोनी के अपहरण के बाद उसके गांव भी पहुंची। वहां घर में ताला लगा था। परिवार के लोग भी घरों से गायब मिले। सोनू ऑटो रिक्शा किराए पर चलवाते हैं। वह काफी समय से दुर्गानगर में ही मकान बनाकर रह रहे हैं। पहले सोनी का परिवार सोनू के घर के पड़ोस में किराए पर रहते थे। दोनों यहां से कोचिंग में एक साथ पढ़ने जाते थे। इस दौरान सोनी और सोनू एक-दूसरे के करीब आए थे।