फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gave life to the point of marriage against the will

मर्जी के खिलाफ शादी की बात पर जान दे दी

Mon, 28 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Mon, 28 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
छोटी-छोटी बात को प्रतिष्ठा की लड़ाई बनाकर नई उम्र के लोग न सिर्फ जिंदगी की जंग हार रहे हैं बल्कि अपनों के अरमान भी धूमिल कर रहे हैं। ऐसा सहनशीलता की कमी के कारण हो रहा है। पीआरडी जवान की बीए में पढ़ रही बेटी ने फांसी के फंदे पर झूलकर इस वजह से जान दे दी, क्योंकि घरवाले उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहते थे। 
विज्ञापन

 बरगवां गांव के रहने वाले पीआरडी जवान कमलेश शर्मा शनिवार को शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रतनपुर में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। उनकी 18 वर्षीय बेटी नीतू शर्मा घर पर अकेली थी। घर की देखरेख के लिए वह अपने भाई वेदप्रकाश से कह गए थे। वेदप्रकाश शनिवार शाम कमलेश शर्मा के घर पहुंचा तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। आवाज देने के बाद भी कुंडी नहीं खुली । पड़ोसियों की मदद से दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर वह घर के अंदर गया तो एक कमरे में नीतू शर्मा अपने दुपट्टे फंदे पर लटकी थी। पड़ोसियों की मदद से नीतू को फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। नीतू ग्लोरियस कालेज में बीए तृतीय की छात्रा थी। थानाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पता चला है कि मृतका के परिवारीजन उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ करना चाहते थे। हालांकि पिता ने कहा कि उसकी बेटी ने क्यों आत्महत्या की है, इसकी जानकारी उसे नहीं है। 
विज्ञापन


 युवक से बात करने पर पति ने टोका तो लगाई फांसी, गंभीर
बरेली। युवक से फोन पर बात करते देख पति ने टोक दिया। इससे नाराज होकर महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। उसे बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  दातागंज (बदायूं) के फिरोजापुर गांव के अवनीश ने 21 मार्च को अपनी पत्नी डौली को किसी युवक से फोन पर बात करते देख लिया। इस पर टोका टोकी हुई तो डौली अपने पड़ोस में ही रहने वाली चाची के घर गई और यहां फांसी के फंदे पर झूल गई।  परिवार वालों ने उसे फंदे से उतारा और पहले बदायूं फिर बरेली जिला अस्पताल लेकर आए। उधर, अस्पताल पहुंचे डौली के भाई सूरज ने बताया कि उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। इसी से परेशान होकर उसने जान देने की कोशिश की है। इसकी शिकायत वह पुलिस से करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed