{"_id":"572a4c5d4f1c1b51795cd8d2","slug":"gangashil-student-kidnapped-asked-for-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाशील का छात्र अगवा, एक करोड़ मांगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगाशील का छात्र अगवा, एक करोड़ मांगे
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 05 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
अपह्रत छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगाशील मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस के छात्र अनुराग सिंह का अपहरण करके उसके पिता से फोन पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। अपहरणकर्ताओं ने धमकी दी है कि पांच मई तक रकम नहीं मिली तो उनके बेटे की लाश मिलेगी। इससे छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। डीआईजी आशुतोष कुमार ने कोतवाली पुलिस से छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराकर खुद मौके का मुआयना किया। छात्र की तलाश के लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच समेत कई टीमों को लगा दिया है, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।
जिला शाहजहांपुर के थाना सिंधौली के ग्राम रसूलपुर चठिया गांव में हाकिम सिंह का इकलौता बेटा अनुराग सिंह गंगाशील मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। गांधी उद्यान के सामने मेडिकल कॉलेज का छात्रावास है। अनुराग इसी छात्रावास में अपने साथी आकाश और सतेंद्र सिंह के साथ रहता था। 30 अप्रैल की रात करीब 9.10 बजे अनुराग छात्रावास से घर जाने की बात कहकर निकला। घर वालों को इसकी जानकारी ही नहीं थी।
दो मई को सुबह 9.15 बजे हाकिम सिंह के फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा- मुझे एक करोड़ रुपये चाहिए। पांच मई तक रुपये नहीं मिले तो तुम्हारे लड़के की लाश मिलेगी। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इतनी बड़ी रकम की फिरौती मांगने पर हाकिम सिंह परेशान हो गए। सोमवार और मंगलवार को वह फोन आने का इंतजार करते रहे। कई बार हाकिम सिंह ने उस नंबर पर बात करने की कोशिश भी की, लेकिन फोन नहीं मिला। फोन नंबर किसका है, यह जानकारी भी उन्हें नहीं मिल पाई। बुधवार की सुबह हाकिम सिंह ने डीआईजी से मिलकर बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने की गुहार की। उन्होंने मामले में कोतवाली पुलिस को मुकदमा लिखकर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीआईजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा लिखकर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। छात्रावास पहुंचकर डीआईजी ने पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी आरके भारद्वाज ने क्राइम ब्रांच के अलावा कई टीमों को छात्र की तलाश में लगा दिया है।
विज्ञापन
कोई करीबी ही है फोन करने वाला
बरेली। अनुराग को अगवा करने वाला कोई उसका करीबी ही लग रहा है। जिस नंबर 7380893573 से फिरौती के लिए कॉल आई है। यह नंबर पंजाब का है। उसकी अंतिम लोेकेशन हरदोई में मिली है। इससे साफ है कि वह हरदोई में इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस नंबर से फोन करके अनुराग के पिता से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है, उस नंबर से अनुराग की लगातार बात हो रही थी। अनुराग के पिता को फिरौती के लिए फोन करने के बाद से यह नंबर बंद है। इस नंबर से अनुराग और उसके पिता के अलावा किसी से बात नहीं हुई है। पुलिस को कोई तीसरा व्यक्ति कॉल करने वाला नहीं मिलने से फिरौती मांगने वाले तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि अनुराग किसी के साथ चला गया है। पुलिस को यह भी लग रहा है कि कहीं किसी ने अनुराग से दोस्ती करके उसका अपहरण तो नहीं कर लिया।
पुलिस की टीमें छात्र के तलाश में लगी हुई हैं। जल्द ही छात्र मिल जाएगा। छात्र के मिलने के बाद ही हम इस संबंध में कुछ कह पाएंगे
-आरके भारद्वाज, एसएसपी