फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Friend of the girl 's mother publicly beaten , Hungama

दोस्त की मां ने लड़की को सरेआम पीटा, हंगामा

Fri, 22 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 22 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
दो महीने पहले लड़की को भगा ले जाने वाले युवक के जेल जाने से उसकी मां भड़क गई। उसने बीच सड़क पर पुलिस के सामने ही लड़की की चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस किसी तरह उससे लड़की को बचाकर ले गई और उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन

कोतवाली के बिहारीपुर निवासी लड़की सीबीगंज के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहती थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के लड़के सनी से उसकी मुलाकात हो गई। वह उसे दो महीने पहले उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। इस बीच लड़की की मां ने उसके खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा लिखा दिया। पुलिस लड़की और सनी को पकड़ लाई। बृहस्पतिवार को लड़की का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया। लड़की के कोर्ट में बयान होने के बाद सनी को जेल भेज दिया। महिला सिपाही कोर्ट के फैसले के बाद लड़की को लेकर जा रहीं थी। दरोगा जी भी उनके साथ थे। इस दौरान लड़के की मां ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर लड़की को पुलिस के सामने ही चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। सनी की मां का कहना था कि लड़की ने उनके साथ धोखा किया है। वह अपनी इच्छा से उनके घर रह रही थी। बीच चौराहे पर लड़की की पिटाई होते देख हंगामा खड़ा हो गया। आसपास के लोगों की मदद से सिपाहियों ने लड़की को बचाकर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed