फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four thousand liter petrol theft from the filling station in the royal

शाही में फिलिंग स्टेशन से चार हजार लीटर पेट्रोल चोरी

Fri, 27 Oct 2017 01:47 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 27 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Four thousand liter petrol theft from the filling station in the royal
सूना पड़ा पेट्राोलपंप

विज्ञापन
कस्बे में शेरगढ़ रोड स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप का स्टाफ शटर बंद करके सोता रहा और चोर पेट्रोल पंप के नोजिल पर पाइप लगाकर चार हजार लीटर पेट्रोल चुरा ले गए। चोरी गए पेट्रोल की कीमत 28 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर पंप मैनेजर ने थाने में तहरीर दी। दरोगा बलवान सिंह ने मौका मुआयना किया। 
कस्बे में बरेली बस अड्डे से 200 मीटर दूर शेरगढ़ रोड पर इंडियन आयल का शाही किसान सेवा केंद्र नाम से पेट्रोल पंप है। रोजाना की तरह बुधवार रात नौ बजे मैनेजर देवेंद्र गिरि और सेल्समैन राकेश गिरि खाना खाने के बाद पेट्रोल पंप की मशीन बंद कर ऑफिस के अंदर शटर लॉककर सो गए। रात में किसी समय चोरों ने पेट्रोल पंप के डिप पाइप का नोजिल खोलकर पाइप से भूमिगत टैंक  का सारा पेट्रोल चौपहिया वाहन में रखे ड्रमों में भर लिया और फरार हो गए। पंप स्टाफ का कहना है कि टैंकर से ड्रमों में पेट्रोल बगैर पंप चलाए नहीं भरा जा सकता है। 
विज्ञापन

अनुमान है कि चोरों ने दूर खेत में गाड़ी खड़ी की होगी और लंबे पाइप के जरिये टैंक का पेट्रोल निकाल लिया। पेट्रोल पंप मालिक अफगान खां और मैनेजर देवेंद्र गिरि के मुताबिक, बुधवार रात तक बिक्री के बाद टैंक में 4084 लीटर पेट्रोल बचा था, लेकिन गुरुवार सुबह पूरा टैंक खाली था। सिर्फ 5-10 लीटर पेट्रोल ही टैंक की तली में पड़ा रह गया है। टैंक से पेट्रोल चोरी की जानकारी तब हुई जब गुरुवार सुबह दोनों मशीनें चालू करने पर उनसे एयर आने लगीं। ऐसा तभी होता है जब टैंक खाली हो। पंप मैनेजर ने 4000 लीटर पेट्रोल चोरी की तहरीर थाने में दी है। एसआई बलवान सिंह ने बताया कि पेट्रोल चोरी में स्टाफ का भी कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed