{"_id":"577180444f1c1bc77379bd0e","slug":"four-million-of-oil-business-accountant-robbed-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े तेल कारोबारी के मुनीम से चार लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े तेल कारोबारी के मुनीम से चार लाख की लूट
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
िववििपपिन श्ामाऱ्र्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े हाइवे पर नकटिया पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तेल कारोबारी दिलीप खंडेलवाल के मुनीम विपिन शर्मा से चार लाख रुपये लूट लिए। विपिन यह रकम वसूली कर ला रहे थे। जबतक वह कुछ समझे तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। लूटपाट के दौरान हड़बड़ाहट में बाइक गिर जाने से विपिन जख्मी भी हो गए। पुलिस पहुंची लेकिन अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है।
थाना प्रेमनगर के माधोबाड़ी निवासी चक्र ब्रांड तेल फैक्ट्री के मालिक दिलीप खंडेलवाल के यहां मॉडन टॉउन बड़े गुरुद्वारे के पास रहने वाले विपिन शर्मा पिछले कई साल से मुनीम की नौकरी करते हैं। सोमवार को दोपहर करीब सवा दो बजे वह बाइक से नकटिया के दुकानदारों से वसूली करके लौट रहे थे। रास्ते में नकटिया पुल क्रास करने के बाद विपिन जैसे ही थोड़ा आगे बढ़े पीछे से आवाज देकर तीन बाइक सवार लोगों ने रोक लिया। विपिन ने बताया कि उसकी बाइक रुकते ही झपट्टा मारकर बाइक सवार एक लुटेरे ने बैग छीन लिया और फरार हो गए। छीनाझपटी के दौरान हड़बड़ाहट में विपिन की बाइक गिर गई। इससे विपिन जख्मी हो गए। विपिन ने कंट्रोल रूम या पुलिस को सूचना देने के बजाए तेल कंपनी के मालिक दिलीप खंडेलवाल को फोन पर घटना की जानकारी दी। थाना कैंट के चौकी इंचार्ज नकटिया शिव प्रभात सिंह यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह और एसपी सिटी समीर सौरभ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि विपिन किसी की पहचान नहीं कर पाए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।