{"_id":"588ceb4d4f1c1bec7ccf4075","slug":"found-two-kilos-of-gold-and-a-million-bucks-in-luxury-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में मिला दो किलो सोना और एक लाख रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी कार में मिला दो किलो सोना और एक लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 29 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Found two kilos of gold and a million bucks in luxury car
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे की लभारी चौकी पर वाहन चेकिंग देखकर लग्जरी कार दौड़ा रहे दो युवकों को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। कार से दो किलो सोना और 1 लाख 18 हजार रुपये बरामद किया है। कैश दो हजार और बीस रुपये के नोटों की गड्डी में था। विधानसभा चुनाव के तहत हाईवे पर हो रही चेकिंग में बड़ी मात्रा में कैश बरामदगी का यह पहला मौका है। बरामद हुआ सोना, कैश और स्विफ्ट डिजाइर कार को पुलिस जब्त कर लिया गया। खुद को एक नामी सीमेंट कंपनी का प्रतिनिधि बता रहे दोनों युवकों को पूछताछ के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट के आदेश पर छोड़ दिया गया।
शनिवार दोपहर दो बजे रामपुर की ओर से आ रही उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले नंबर की कार को चेकिंग कर रहे एसएचओ ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने कार दौड़ा दी। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने खुद को मीरा रोड थाणे महाराष्ट्र का निवासी विश्वजीत सिंह बताया जबकि दूसरे ने खुद को अल्मोड़ा (उत्तराखंड) का कुंदन सिंह रावत बताया। एसएचओ ने बताया कि कार की तलाशी पर 1.950 किलो वजन के सोने के सिक्के और 1,18680 रुपये कैश मिला। दोनों युवकों का कहना है कि वे कंपनी के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर माल लेकर देहरादून से मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर जाने की ओर जा रहे थे। मजिस्ट्रेट देवदत्त पचौरी और सीओ मीरगंज गिरीश कुमार सिंह का कहना है कि पूछताछ में संतोषजनक जवाब न दे पाने के कारण बरामद माल जब्त कर लिया गया है। आचार संहिता के दौरान बड़ी मात्रा में नोट और सोना ले जा रहे दोनों युवकों पर इसके लिए परमीशन के कारण भी नहीं थे। बरामद सोने की कीमत सत्तर लाख रुपये आंकी जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के आदेश पर सीओ ने सोना और कैश मीरगंज थाना में जमा करवा दिया है। इसे जिला मुख्यालय पर जमा करवाया जाएगा। कार भी सीज कर दी गई है।