फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five cars recovered hidden in garage recovered

गैराज में छिपाई गईं चोरी की पांच कारें बरामद

Fri, 15 Sep 2017 02:35 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 15 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
Five cars recovered hidden in garage recovered
बरामद कार

विज्ञापन
रामपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार रात करीब दो बजे नरायन नगला गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। गिरोह के सदस्य तो भूमिगत हो गए, लेकिन पकडे़ गए युवक की निशानदेही पर दिलशाद नाम के मिस्त्री की गैराज से चोरी की पांच कारें बरामद कर ली गईं। दो कारों को ट्रक में लोड कराकर टीम रामपुर ले चली गई, बाकी तीन कारों सहित गैराज को सील कर दिया गया है।  
रामपुर क्राइम ब्रांच की टीम नरायन नगला गांव में कई दिनों से डेरा डाले हुए थी। मुखबिर ने सटीक सूचना दी थी कि कार चोर गैंग में शामिल दिनेश गांव पहुंचने वाला है। सिविल ड्रेस में मौजूूद क्राइम ब्रांच की टीम ने दिनेश को घर में घुसते ही गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर आई। सख्ती से पूछताछ की तो उसने दिलशाद निवासी नैहसिया व इरशाद निवासी इस्लामनगर के नाम बताए। पुलिस ने दोनों को पकड़ने को दबिश दी, लेकिन वे भूमिगत हो गए। दिनेश की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बाईपास रोड स्थित बिलाल मस्जिद के पास दिलशाद के गैराज से पांच चोरी की कारें बरामद कर लीं। उधर, क्राइम ब्रांच की टीम की इस सफलता के बाद से बहेड़ी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


राजनीतिक पकड़ रखता है दिलशाद 
बताया जाता है कि सूबे में सरकार किसी की भी हो, दिलशाद अच्छी राजनीतिक पकड़ रखता है। उसके गैराज में छापा मार कार्रवाई करने वाली टीम को वहां जाने से रोकने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन टीम दबाव में नहीं आई और छापा मारने के बाद का चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारों को काटकर पुर्जे बेच देते थे 
दिनेश ने बताया कि उनका गिरोह चोरी की कारों को दिलशाद के गैराज में लाकर खड़ा कर देता था। कार मेकेनिक दिलशाद चोरी की गाड़ियो की नंबर प्लेट निकालकर लावारिस छोड़ देता था। धूल-मिट्टी जमने के बाद वह कारों को काट देता था और उनके पुर्जे निकालकर बेच देता था। उनका नेटवर्क यूपी से लेकर उत्तराखंड तक फैला हुआ है। 


कई कबाड़ी भी हैं शामिल 
सूत्रों के मुताबिक, बाईपास रोड पर लाइन से कबाड़ की कई दुकानें खुली हुई हैं। यहां चोरी की गाड़ियों के पुर्जे बेचने का काम लंबे समय से चल रहा है। यहां से पुलिस ने चोरी की बस और ट्रक बरामद किया था, लेकिन कुछ समय से पुलिस ने इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। कुुछ लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ही इनको पनाह दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed