फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers murder in the field mown

किसान को खेत में दौड़ाकर गोलियों से भूना

Sun, 03 Apr 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 03 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers murder in the field mown
‌क‌िसान की हत्या

विज्ञापन
बिथरीचैनपुर। सैदपुर लश्करीगंज गांव में पॉलेज की गुड़ाई करते समय खेत पर दिनदहाड़े 44 वर्षीय किसान वेदप्रकाश पाल की हत्या कर दी गई। दो बाइकों पर सवार होकर आए हत्यारोपियों ने वेदप्रकाश को दौड़ाकर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाकर उसका शरीर छलनी कर दिया। मृतक के बेटे संदीप ने चार अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जेल में बंद मृतक के बड़े भाई से हत्या का कनेक्शन तलाश रही है।
घटना शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे की है। वेदप्रकाश पाल खेत पर दो मजदूरों के साथ पॉलेज की गुड़ाई करा रहे थे। इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार बदमाश वेदप्रकाश पाल के खेत पर आए धमके। उन्होंने खेत के किनारे खड़े होकर वेदप्रकाश को आवाज देकर बुलाया। वेदप्रकाश के पास में आते ही एक बदमाश ने असलहा निकालकर गोली चला दी। गोली लगते ही वेदप्रकाश ने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां के किसान अहमद के खेत में घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। चार गोलियां लगने से वेदप्रकाश वहीं ढेर हो गए। इसके बाद हत्यारे तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। दिन दहाड़े वेदप्रकाश की हत्या से दहशत फैल गई। खेतों में मौजूद किसी किसान ने हत्यारोपियों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को आनन-फानन में खेत से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बारादरी, प्रेमनगर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी समीर सौरभ ने घटनास्थल का मुआयना करके हत्या के संबंध में जानकारी लेकर आला अफसरों को बताया। डीआईजी आशुतोष कुमार ने भी एसपी सिटी से फोन पर हत्या के संबंध में जानकारी करके ठोस कार्रवाई के आदेश दिए। मृतक के बेटे संदीप ने मामले में चार हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि वेदप्रकाश की उसके भाई से भी दुश्मनी चल रही है। उस पहलू पर विवेचना की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।  
विज्ञापन


जेल से सुपारी देकर भाई को मरवा दिया
वेदप्रकाश के बेटे ने जेल में बंद ताऊ पर लगाए गंभीर आरोप 
बरेली। सैदपुर लश्करीगंज गांव के वेदप्रकाश पाल की हत्या में उन्हीं के भाई सत्यप्रकाश पाल की भूमिका नजर आ रही है। दोनों भाई एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं। मृतक के बेटे संदीप का आरोप है कि सत्यप्रकाश ने जेल से ही सुपारी देकर उसके पिता की हत्या कराई है। पुलिस भी इस आरोप की सच्चाई का पता लगाने में लगी है। एसपी सिटी का कहना है कि सत्यप्रकाश शातिर है। मृतक के बेटे संदीप के आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने पुलिस को बताया कि जानलेवा हमले के आरोप में उसके ताऊ पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश ने उसे पिता की सुपारी देकर हत्या कराई है। 12 दिसंबर को ग्राम प्रधान का चुनाव हराने के बाद गांव के नन्काई पर जान लेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जेल से ही सत्यप्रकाश ने नन्काई की मदद करने पर 18 फरवरी को भाजपा नेता पिंटू पर परातासपुर के जंगल में फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से पिंटू जख्मी हो गए थे। इन दोनों मामलों में पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश, उसके बेटे शुभम, और सौरभ, पत्नी मुन्नी देवी जेल में हैं। पूरे परिवार के जेल में होने से सत्यप्रकाश बौखलाए हुए हैं। उन्हीं ने उसके पिता की सुपारी देकर हत्या कराई है। वहीं से उसके ताई अपराध करा रहे हैं। सुपारी किलरों से उसकी जान को भी खतरा बना हुआ है। पुलिस ने उसके पिता के हत्यारोपियों का पता लगाकर जल्द कार्रवाई नहीं की तो उसके साथ भी घटना हो सकती है। पत्नी रामबेटी का कहना है कि उसके पति को काफी दिनों से बदमाश मारने के लिए घूम रहे थे। उसने कई बार समझाया, लेकिन वह अकेले ही जंगल चले जाते थे। बदमाशों ने धोखा देकर उसके पति की हत्या कर दी। हत्यारे उनके जेठ से भेजे हुए ही लोग हैं।


पुलिस को जेल से मिले हत्यारों के सुराग
वेदप्रकाश की हत्या करने वालों के पुलिस को सुराग मिल गए हैं। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जेल में बंद होने के बाद अब तक जिन लोगों ने सत्यप्रकाश से मुलाकात की है, उसकी सूची लेकर सभी के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से मिलने वालों की चेहरे भी देखे जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारों का सुराग मिल रहा है। रविवार को हत्यारों के नामों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed