फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers in the chest shot was off Bahedi

बहेड़ी में किसान के सीने में उतार दी गोली

Thu, 28 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली Updated Thu, 28 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers in the chest shot was off Bahedi
प‌िररिवार के लाोग
रेतवाड़ा गांव में मंगलवार रात किसान नरेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। वह गन्ने के खेत में पानी लगाकर घर लौट रहा था। फायर की आवाज से ग्रामीण दौड़कर पहुंचे मगर इससे पहले बदमाश भाग गए। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इसे रंजिश बता रही है मगर घर वाले कुछ भी कहने से इन्कार कर रहे हैं। किसान के भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

बाबू राम का 43 वर्षीय बेटा नरेश चंद्र मंगलवार रात करीब आठ बजे खेत पर काम कर रहे मजदूर यशपाल और गुड्डू के लिए खाना लेकर गया था। दोनों रात करीब दस बजे घर चले गए। 11 बजे नरेश चंद्र भी वापस आने लगा। गांव से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर पहुंचने पर किसी ने सामने से फायर कर दिया। गोली उसके पेट के ऊपरी हिस्से में जाकर लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर वही गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर भाग कर पहुंचे और नरेश चंद्र को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। डाक्टरों ने खून का रिसाव अधिक होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया लेकिन बरेली पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई रतन लाल ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने अब तक की जांच में इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़ रही है। 
विज्ञापन



दो दिन से कर रहे थे पीछा
नरेश की पत्नी मोहन देई, बेटे करन, गुरजीत और तीन बेटियों का रो रो कर बुरा हाल था। पत्नी ने कहा कि रात में खाना खाने के बाद नरेश ने कहा था कि कुछ लोग दो दिन से मेरा पीछा कर रहे हैं। मुझे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। आगे पीछे कुछ हो जाए तो लड़कियों की शादी ठीक से कर देना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले भी घर में घुसे थे बदमाश
नरेश की मां पार्वती ने बताया कि एक साल पहले उनके घर में दो बदमाश घुस आये थे। नरेश की तलाश में उन्होंने घर में छानबीन की थी। हालांकि शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। मंगलवार रात घायलावस्था में उसने बताया था कि दो लोगों ने उस पर गोली चलाई थी। अंधेरा होने के कारण वह उन्हें पहचान नही सका। 

किसी का नाम मत छापना दुश्मनी बढ़ जाएगी
पार्वती और परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। गांव के लोग भी मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। पार्वती देवी ने कहा कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है किसी का नाम मत छाप देना। परिवार और गांव वालों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। 

परिवार वाले और गांव वाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस पुरानी रंजिश और अवैध संबंध के एंगल पर जांच कर रही है। अभी कुछ भी स्पष्ट नही है। कल तक तस्वीर पूरी तरह से साफ होने की उम्मीद है। 
-अजय श्रोतिया इंस्पेक्टर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed