फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer shot dead in election

चुनावी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 21 Feb 2017 01:03 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 21 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in election
Farmer shot dead in election rivalry - फोटो : बरेली, अमर उजाला
खेत पर फसल की सिंचाई करने गए दो भाइयों को कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश में घेरकर दौड़ाया। एक भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरे ने भागकर जान बचाई और हत्यारोपियों को पहचान लिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी है। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

घटना आंवला तहसील क्षेत्र के गांव नठिया खेड़ा में रविवार रात नौ बजे हुई। गांव निवासी नेकपाल और उसका 50 वर्षीय भाई कुंभकरण खेत पर फसल की सिंचाई करने गए थे। यहां बिजली आने के बाद दोनों ने ट्यूबवेल शुरू किया और सिंचाई करने लगे। सिंचाई करने के लिए उन्होंने दो पाइप खेत में फैलाए। इसी दौरान चुनावी रंजिश में गांव मुसराह निवासी अवधेश ,बबले ठाकुर पुत्र इंद्रपाल और भमरू सिंह,  छुन्ना सिंह पुत्र छज्जू सिंह ने नाजायज असलहों और लाठी डंडों के बल पर रात करीब साढे़ नौ बजे कुंभकरण और नेकपाल को घेर लिया। दोनों भाई जान बचाने को इधर उधर भागे। नेकपाल तो किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला, लेकिन कुंभकरण को हमलावरों ने दौड़ाते हुए घेर लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। नेकपाल ने बताया कि ट्यूबवेल पर जलाए गए बिजली के बल्ब की रोशनी में उसने चारों आरोपियों को पहचान लिया। शोर मचाने पर कई लोग भी मौके पर पहुंच गए। नेकपाल ने बताया कि मुसराह गांव के अवधेश और जितेंद्र की पत्नी प्रधानी के चुनाव में उठी थीं। जितेंद्र पक्ष का उसके भाई कुंभकरण ने साथ दिया था, जिससे अवधेश उससे रंजिश मानने लगा था और इसी को लेकर दो महीने पहले फायरिंग भी हुई थी। कुंभकरण की ओर से अवेधश समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस के साथ एसपी देहात यमुना प्रसाद भी मौके पर पहुंचे।  उन्होंने बताया कि नेकपाल की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उनकी गिरफ्तरी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने सोमवार को कुंभकरण पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


दो माह पहले हुई थी फायरिंग
प्रधानी चुनाव की रजिंष के चलते मुसराह के अवधेश सिंह और नटिया खेडा के प्रधान पति जितेंद्र के समर्थकों के बीच फायरिंग हो चुकी है। दो माह पहले गेंहू के खेत में पानी लगाने को लेकर फायरिंग हुई। इसमें दोनों ओर से हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हुआ ।  कुंभकरण ने अवधेश पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ  दूसरी ओर से ग्राम प्रधान पति जितेन्द्र,नगरिया देह जत्थी के छोटे आदि पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed