फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   faridpur gangrape

पुलिस कह रही बयान बदल दो

Sun, 08 Feb 2015 01:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 08 Feb 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
faridpur gangrape

विज्ञापन
पीड़ित छात्रा के पिता और ममेरे भाई ने बताया कि शनिवार दोपहर वह जिला अस्पताल से पीड़िता का एक्सरे लेकर फरीदपुर पहुंचे तो उन्हें थाने बुलाया गया। कहा गया कि किसी भी मुल्जिम के मोबाइल की लोकेशन घटना वाले दिन बरेली में नहीं मिली है, इसलिए लड़की से बयान बदलवाकर रिपोर्ट में दर्ज बरेली के होटल का जिक्र हटवा दिया जाए, वरना केस हल्का हो जाएगा। लड़की के पिता के मुताबिक यह बात थाने में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) के समक्ष पुलिस ने उनसे कही, लेकिन वह नहीं माने और थाने से चले आए। आरोप है कि शाम सात बजे फिर से उन्हें थाने बुलाया गया और फिर लड़की के बयान से एफआईआर में दर्ज होटल का जिक्र हटाने को कहा गया। कहा गया कि घटना स्थल नहर किनारे गन्ने के खेत में ही दिखाया जाए, क्योंकि मुल्जिमों ने भी यही घटना स्थल कबूल किया है। अब पुलिस पर सवाल उठता है कि वह मुल्जिमों से होटल का नाम पता कबूलवाने की बजाए पीड़िता पर ही क्यों दबाव बना रही है...? कौन है वह जो बरेली के होटल को बचाना चाहता है...? और बड़े अफसर भी पुलिस के इस दबाव के संज्ञान में आने के बाद खामोश हैं। आखिर किसका दबाव है जिससे पुलिस होटल का पता लगाने में कतरा रही है...?

00
पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप गलत है। अब तक विवेचना में जो साक्ष्य संकलित किए गए हैं, उनके बारे में पीड़ित पक्ष को अवगत कराया गया है। आरोपियों ने नहर की पटरी किनारे गन्ने के खेत में बलात्कार करना स्वीकार किया है। फिर भी पीड़ित पक्ष जो कहेगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पीड़िता के कलमबंद बयान भी कराए जाएंगे।  - बृजेश श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक (देहात)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed