फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Failure of racket of millions of petrol pump owners

पेट्रोल पंप मालिक के चेक से लाखों की हेराफेरी नाकाम

Tue, 11 Apr 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 11 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Failure of racket of millions of petrol pump owners
Failure of racket of millions of petrol pump owners - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अयूब खां स्थित यूनियन बैंक की शाखा में बैंक अधिकारियों की लापरवाही का फायदा उठाकर एक नटवर लाल ने पेट्रोल पंप मालिक के खाते से लाखों की हेराफेरी करने की कोशिश की। ऐन मौके पर पेट्रोल पंप मालिक के मोबाइल पर आरटीजीएस (नगद ट्रांसफर) का मैसेज आने पर बैंक काउंटर से नगद नटवरलाल के हाथ नहीं लग सका। नटवरलाल बैंक से भाग निकला। पेट्रोल पंप मालिक ने बैंक के अधिकारियों की लापरवाही पर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।   
विज्ञापन

 हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के मालिक पंकज अग्रवाल ने बताया कि पंप के बगल में यूनियन बैंक की शाखा है। उन्होंने सोमवार सुबह करीब 12 बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नाम आरटीजीएस के लिए 7 लाख 16 हजार का चेक जमा किया था। चेक पंप में काम करने वाले एक नौकर के हाथ भिजवाया गया था। पंकज के बेटे राशू अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 1.30 पर उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आरटीजीएस हो चुका है। उन्होंने कंपनी में पता किया तो रुपया खाते में नहीं पहुंचा था। उन्होंने बैंक मैनेजर को दो से तीन बार फोन किया। मैनेजर का जवाब था कि बैलेंस ट्रांसफर हो जाएगा। राशू को संदेह हुआ तो वह बैंक पहुंच गए। बैंक के काउंटर पर पहुंचकर वह मैनेजर से बात कर ही रहे थे कि एक कांउटर से आवाज आई कि अपना कैश लीजिए। उन्होंने पलटकर देखा तो एक व्यक्ति काउंटर पर कैश छोड़कर तेजी से बाहर भाग गया। 
विज्ञापन


इस तरह किया ठगी का प्रयास 
चेक पर यूबीआई लिखा गया था। नटवरलाल ने चेक पर यूबीआई को बदलकर इंग्लिश में ओजवीर सिंह नाम लिखा था। पेट्रोल पंप मालिक के आरोप थे कि वह बैंक के पुराने ग्राहक हैं। इसके बावजूद एक चेक जिसमें कटिंग थी उसको पास कर दिया। कटिंग होने के बाद भी दो अधिकारियों ने चेक को पास कर दिया। उसका टोकन नंबर भी जारी हो गया। चेक का पेमेंट होने ही ही जा रहा था मगर बैंक में कैश ना होने के कारण पेमेंट नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में नजर आया नटवरलाल 
सीओ सिटी सतीश कुमार कोतवाली पुलिस के साथ बैंक पहुंचे। देर शाम तक बैंक के सीसीटीवी फु टेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है। पुलिस बैंक के मुख्यालय से सीसीटीवी की फुटेज लेने के बाद नटवरलाल की धरपकड़ के लिए प्रयास करेगी। 


काउंटर से चेक हुआ पास 
राशू अग्रवाल के अनुसार उन्हें संदेह है कि चेक काउंटर से नटवरलाल ने हासिल कर लिया। जिसके बाद ओवर राइटिंग करके भुनाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इस मामले में बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत का संदेह भी जताया। 

पेट्रोल पंप मालिक की सतर्कता से बैंक से रुपया जारी होने से बच गया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द नटवरलाल को हम पकड़ लेंगे। 
सतीश कुमार, सीओ प्रथम 

सीसीटीवी से नटवरलाल को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। मामले की बैंक स्तर पर भी जांच हो रही है। 
- नेत्रपाल, मैनेजर यूबीआई 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed