{"_id":"56f5a2d54f1c1bd104f14f28","slug":"failing-to-rape-the-innocent-killed-drinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप में असफल होने पर दरिंदे ने मासूम को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप में असफल होने पर दरिंदे ने मासूम को मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 26 Mar 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार मान नगला में बलात्कार में नाकाम होने पर दरिंदे ने डेयरी संचालक की आठ साल की मासूम बच्ची का पहले गला दबाया फिर ईंट पर पटककर मार डाला। वह घर से दुकान जाने के लिए निक ली थी। मासूम का शव घर के पड़ोस में ही निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में पुलिस एक महिला समेत पांच लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
थाना इज्जत नगर के बिहार नगला में डेयरी संचालक के घर से 50 मीटर दूरी पर बिल्डर दीपक सब्बरवाल दो मकान बनवा रहे हैं। होली की वजह से उनके मकानों का काम बंद पड़ा है। डेयरी संचालक के सामने ही बाबू खां का घर है। शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे डेयरी संचालक की आठ साल की बेटी मोहल्ले के ही नबी रजा की दुकान से सामान लेने गई थी। बाबू खां के किराएदार आबिद हुसैन ने बालिका से गुटखा मंगाया था। जबकि ताहिर की पत्नी शाहीन ने सैम्पू के पाउच लाने के लिए दो रुपये दिए थे। वह दुकान से चली तो लेकिन घर नहीं पहुंची। परिवार वालों ने तलाश शुरू की तो करीब तीन बजे तो उसकी लाश दीपक सब्बरवाल के निर्माणाधीन मकान में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ तृतीय आकाश तोमर के साथ एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने मौके का मुआयना किया। बच्ची के गले में रस्सी पड़ी हुई थी और कपड़े अस्तव्यस्त थे। पीछे सिर पर गहरी चोट थी। घटनास्थल का बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस का अनुमान है कि दुकान से सामान लेने के बाद बालिका घर की तरफ आ रही होगी इसी बीच दरिंदे ने उसे दीपक सब्बरवाल के मकान के सामने पकड़ लिया होगा और अंदर खींच लिया। मासूम के कपड़े उतरे हैं लेकिन प्राइवेट पार्ट पर चोट नहीं है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेप की कोशिश की गई है। बच्ची ने जब शोर मचाया होगा तो उसे निर्माणधीन मकान से ही रस्सी लेकर उसका गला दबा दिया और ईंट पर पटक दिया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अब तक की छानबीन में यही लग रहा है कि बलात्कार में नाकाम होने पर मासूम की हत्या की गई है। बिल्डर के चौकीदार दंपति समेत पांच लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।