फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Exams and student returning by truck was thrashed to death

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौत

Thu, 03 Mar 2016 01:40 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 03 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
 बीए फाइनल की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक के चेसिस ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

फरीदपुर क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी अब्दुल समद की 21 वर्षीय पुत्री नूरुल कमर बरेली कॉलेज में बीए तृतीय में पढ़ती थी। नूरुल कमर बुधवार को बरेली कॉलेज में परीक्षा देने गई थी और दोपहर तीन बजे परीक्षा देकर वह टेंपो से फरीदपुर लौटी। टेंपो से उतरने के बाद वह पैदल ही घर की तरफ जा रही थी तभी नेशनल हाइवे पर बरेली से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक के चेसिस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद काफी भीड़ एकत्र हो गई और ट्रक के चेसिस को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चेसिस कब्जे में ले लिया और घायल छात्रा को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां मंगलवार रात तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोेस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव गांव ले गए और अंतिम संस्कार दिया। इसके अलावा एक अन्य मार्ग दुर्घटना में घायल बिजनौर के था सियाराहा के गांव पूरनपुर निवासी 35 वर्षीय मोंटी ने भी बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव भी परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed